अगरतला में सृजन जातीय नृत्योत्सव-2026 का भव्य सांस्कृतिक उत्सव

हैदराबाद, दो दिवसीय सृजन जातीय नृत्योत्सव-2026 का आयोजन अगरतला के मुक्तधारा सभागार में सूचना और सांस्कृतिक मामलों के विभाग के सहयोग से सृजना कल्चरल एंड लिटरेरी ऑर्गनाइज़ेशन द्वारा किया गया। जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, नृत्योत्सव-2026 समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में त्रिपुरा उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति डॉ. टी. अमरनाथ गौड़, सूचना और सांस्कृतिक मामलों के विभाग सचिव डॉ. प्रदीप कुमार चक्रवर्ती, सूचना और सांस्कृतिक मामलों के विभाग निदेशक बिंबिसार भट्टाचार्य, सृजन संस्कृतिक और साहित्यिक संगठन की अध्यक्ष अंजना चौधरी व अन्य की उपस्थिति रही।

मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति डॉ. टी. अमरनाथ गौड़ ने कहा कि त्रिपुरा में इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन बहुत गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि त्रिपुरा हमेशा से कला और संस्कृति की भूमि रही है। उन्होंने संस्कृति के प्रति उत्साही लोगों से कथकली और भरतनाट्यम जैसी शास्रीय शैलियों का आनंद लेने पर बल दिया।

यह भी पढ़ें… तेलंगाना के मजबूत नेतृत्व का साक्षी बना बायोएशिया का आयोजन : श्रीधर बाबू

सूचना और संस्कृतिक मामलों के विभाग सचिव डॉ. प्रदीप कुमार चक्रवर्ती ने कहा कि महोत्सव के दौरान देश भर के कलाकारों ने प्रस्तुति दी। स्थानीय लोगों के लिए इस तरह के आयोजन देखने का एक यह बड़ा अवसर रहा। उन्होंने सृजना कल्चरल एंड लिटरेरी ऑर्गनाइज़ेशन की प्रशंसा करते हुए कहा कि 1987 में इसकी स्थापना के बाद से इसने संस्कृति को बढ़ावा देने में असाधारण कार्य किया। साथ ही आशा व्यक्त की कि वह सांस्कृतिक विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के अपने प्रयासों को जारी रखेंगे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button