क्रिएटर्स ऑफ टुमॉरो बिल्डाथॉन ग्रैंड फिनाले 21 फरवरी को  

हैदराबाद, राधा टीएमटी द्वारा शुरू किये गये क्रिएटर्स ऑफ टुमॉरो बिल्डाथॉन का ग्रैंड फिनाले आगामी 21 फरवरी को हाईटेक सिटी स्थित शिल्पकला वेदिका में होगा, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में हैदराबाद जिलाधीश दासरी हरिचंदना भाग लेंगी।

यहाँ जारी विज्ञप्ति के अनुसार, सिविल इंजीनियरिंग नवाचार प्रतियोगिता बिल्डाथान को तेलंगाना भर के सिविल इंजीनियरिंग छात्रों से अच्छा प्रतिसाद मिला है। 30 से अधिक प्रमुख इंजीनियरिंग कॉलेजों की भागीदारी के साथ यह प्रतियोगिता अपने सबसे रोमांचक चरण में पहुंच चुकी है। इसका ग्रैंड फिनाले 21 फरवरी को शिल्पकला वेदिका में आयोजित किया जाएगा। हैदराबाद जिला कलेक्टर हरिचंदना दासरी इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी।  

भविष्य के लिए हरित एवं स्थिरता के विषय पर आधारित यह प्रतियोगिता शैक्षणिक ज्ञान और वास्तविक उद्योग की आवश्यकताओं के बीच की खाई को पाटने का लक्ष्य के साथ शुरू की गयी है। छात्रों को आधुनिक अवसंरचना चुनौतियों के समाधान हेतु नवाचारी, व्यवहारिक और विस्तार योग्य इंजीनियरिंग समाधानों का प्रस्ताव देने के लिए प्रोत्साहित किया गया है। प्रतियोगिता में बहु-स्तरीय चयन प्रक्रिया कॉलेज स्तर पर 90 सेकंड के आइडिया पिच से शुरू हुई, जिसके बाद शॉर्टलिस्ट की गई टीमों ने लाइव ऑनलाइन तकनीकी प्रस्तुतियां दीं।

यह भी पढ़ें… पुलिस महानिदेशक ने किया राज्य स्तरीय स्पोर्ट्स मीट का शुभारंभ

प्रस्तुतियों का मूल्यांकन उद्योग विशेषज्ञों द्वारा तकनीकी गुणवत्ता, नवाचार, विस्तार क्षमता और व्यवहारिक उपयोगिता के आधार पर किया गया। कड़े मूल्यांकन के बाद शीर्ष 7 फाइनलिस्ट टीमों का चयन किया गया है, जो ग्रैंड फिनाले में अपने कार्यशील मॉडल प्रस्तुत करेंगी। विजेताओं को 5 लाख से अधिक के पुरस्कार प्रदान किये जाएंगे। 

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button