मसूरी में विवाह बंधन में बंधे क्रिकेटर कुलदीप यादव

Ad

देहरादून, भारतीय क्रिकेटर कुलदीप यादव उत्तराखंड की पर्यटक नगरी मसूरी में अपनी मंगेतर वंशिका सिंह के साथ विवाह बंधन में बंध गए। शनिवार रात तक चलीं विवाह से संबंधित सभी रस्में शहर के मशहूर होटल ‘द सेवॉय’ में हुईं जिसे क्रिकेटर की शादी के लिए विशेष रूप से सजाया गया था।

विवाह में तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद कैफ, आरपी सिंह और सुरेश रैना जैसी क्रिकेट जगत की हस्तियां भी शामिल हुईं। बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री भी विवाह समारोह में पहुंचे और उन्होंने वर- वधू को आशीर्वाद और शुभकामनाएं दीं। कुलदीप हाल में टी20 विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम में शामिल थे। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button