एसएलजे के नेकलेस एवं बैंगल्स महोत्सव के तीसरे दिन उमड़ी भीड़
हैदराबाद, नगर के प्रतिष्ठित ज्वेलरी प्रतिष्ठान शिवराज लक्ष्मीचंद जैन ज्वेलर्स में आयोजित नेकलेस एवं बैंगल्स महोत्सव के तीसरे दिन ग्राहकों की भीड़ देखी गयी। अवसर पर बड़ी संख्या में ग्राहकों ने विशेष ज्वेलरी कलेक्शन का अवलोकन कर खरीददारी की।





सोमाजीगुड़ा स्थित शिवराज लक्ष्मीचंद जैन ज्वेलर्स में जारी विशेष महोत्सव में 2000 से अधिक डिज़ाइनर नेकलेस एवं 2000 से अधिक आकर्षक बैंगल्स की शानदार श्रृंखला प्रदर्शित की गई है। साथ ही ग्राहकों को लाइटवेट ज्वेलरी की विशेष रेंज उपलब्ध कराई गई है, जो आजकल की नई पीढ़ी और रोजमर्रा के उपयोग के लिए काफी पसंद की जा रही है।
यह भी पढ़ें… हैदराबाद में नेक्स्टजेन होप फाउंडेशन का महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम
महोत्सव में विविधता, नवीन डिज़ाइन और उच्च गुणवत्ता की प्रदर्शनी
महोत्सव के दौरान ग्राहक शिवराज लक्ष्मीचंद जैन ज्वेलर्स की 50 वर्षों की गौरवशाली परंपरा और उत्कृष्ट कारीगरी का अवलोकन कर रहे हैं। भारत के श्रेष्ठ डिजाइनरों द्वारा तैयार की गई इन ज्वेलरियों को देश के कुशल कारीगरों ने अत्यंत बारीकी से सजाया है, जिससे प्रत्येक आभूषण में पारंपरिक कला और आधुनिकता का सुंदर समन्वय दिखाई देता है। परभणी, रायचूर, निजामाबाद, तांडूर, नांदेड़, सोलापुर सहित कई शहरों से ग्राहक विशेष रूप से महोत्सव के तहत भाग लेने और खरीददारी करने के लिए हैदराबाद पहुँचे। ग्राहकों ने यहाँ उपलब्ध विविधता, नवीन डिजाइन और उत्कृष्ट गुणवत्ता की सराहना की।
शिवराज लक्ष्मीचंद जैन ज्वेलर्स के संचालकों ने बताया कि यह महोत्सव ग्राहकों को एक ही स्थान पर नवीनतम डिजाइनों, उत्कृष्ट गुणवत्ता और पारंपरिक भारतीय कारीगरी का अद्भुत संगम प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। उन्होंने ग्राहकों से आग्रह किया कि विशेष अवसर का लाभ उठाकर भव्य कलेक्शन का अवश्य अवलोकन करें। महोत्सव आगामी दिनों तक जारी रहेगा। इसमें ग्राहकों के लिए आकर्षक डिज़ाइनों की विस्तृत श्रृंखला उपलब्ध रहेगी, जिसका सभी लाभ लें।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



