कच्चा तेल 10,888 रुपये प्रति बैरल के रिकॉर्ड पर

नयी दिल्ली, कच्चे तेल का वायदा भाव मंगलवार को 300 रुपये की बढ़त के साथ 10,888 रुपये प्रति बैरल के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। आपूर्ति को लेकर लगातार चिंताओं एवं पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक तनाव के कारण कीमतों में यह तेजी आई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर अप्रैल में आपूर्ति वाले कच्चे तेल के अनुबंध का भाव 300 रुपये या 2.83 प्रतिशत चढ़कर अपने अब तक के सबसे उच्च स्तर 10,888 रुपये प्रति बैरल पर पहुंच गया।

इसी तरह मई में आपूर्ति वाले अनुबंध की कीमत एमसीएक्स पर 170 रुपये या 1.82 प्रतिशत की बढ़त के साथ 9,485 रुपये प्रति बैरल के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई। विश्लेषकों के अनुसार वैश्विक आपूर्ति के जटिल हालात और ऊर्जा निर्यात के लिए महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर अनिश्चितता के कारण कच्चे तेल की कीमतें बढ़ रही हैं।

यह भी पढ़े : विप्रो ने माइंडस्प्रिंट 37.5 करोड़ डॉलर में खरीदने का करार

अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतों में भारी बढ़ोतरी के बाद यह तेजी आई, क्योंकि व्यापारियों को आपूर्ति में संभावित बाधा और पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष को लेकर चिंता बनी हुई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में मई में आपूर्ति वाले वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) कच्चे तेल का वायदा भाव 4.14 डॉलर या 3.7 प्रतिशत की बढ़त के साथ 116.55 डॉलर प्रति बैरल हो गया। वहीं ब्रेंट तेल के जून में आपूर्ति वाले अनुबंध की कीमत 1.5 प्रतिशत चढ़कर 111.40 डॉलर प्रति बैरल हो गई। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button