एनटीपीसी लिमिटेड, दक्षिणी क्षेत्र मुख्यालय में सीएसआर गतिविधियाँ

हैदराबाद, सामुदायिक कल्याण और सार्वजनिक बुनियादी ढाँचे को बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए एनटीपीसी लिमिटेड, दक्षिणी क्षेत्र मुख्यालय (एसआर मुख्यालय) ने सिकंदराबाद संसदीय क्षेत्र में दो प्रभावशाली कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) पहल शुरू कीं।

जारी प्रेस विज्ञप्ति अनुसार, परियोजनाओं का उद्घाटन केंद्रीय कोयला और खान मंत्री जी. किशन रेड्डी ने एनटीपीसी लिमिटेड के क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक (ईआर-2 और दक्षिण) अरिंदम सिन्हा, एनटीपीसी लिमिटेड के मुख्य महाप्रबंधक (एचआर) व एचआर (उत्तर और दक्षिण) के क्षेत्रीय प्रमुख सूर्य नारायण पाणिग्रही, अधिकारियों व अन्य की उपस्थिति में किया। यूपीएचसी बंजारा हिल्स, यूपीएचसी गगन महल में चिकित्सा उपकरण लगाए गए और मधुरा नगर वेल्फेयर असोसिएशन में खुली जिम सुविधा स्थापित की गयी।

यह भी पढे़: पीएमआर दिवस पर एचसीएएच ने आयोजित कीं विभिन्न गतिविधियाँ

सीएसआर पहल के तहत एनटीपीसी 14 स्वास्थ्य केंद्रों में चिकित्सा उपकरणों की स्थापना और निर्वाचन क्षेत्र में 7 स्थानों पर खुली जिम की स्थापना की सुविधा प्रदान करेगा। जी. किशन रेड्डी ने एनटीपीसी की सीएसआर पहलों की सराहना कर महत्वपूर्ण सामुदायिक जरूरतों को पूरा करने में संगठन के केंद्रित प्रयासों की सराहना की। आरईडी (ईआर-2 और दक्षिण) अरिंदम सिन्हा ने कहा कि स्वास्थ्य सेवा और सामुदायिक कल्याण एनटीपीसी की सीएसआर रणनीति के प्रमुख स्तंभ हैं। यह पहल समावेशी और सतत विकास के लिए एनटीपीसी की प्रतिबद्धता को मजबूत करते हुए स्वास्थ्य के उपचारात्मक और निवारक दोनों पहलुओं को संबोधित कर समग्र दृष्टिकोण को दर्शाती हैं।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button