हिरासत में यातना मामला : आईपीएस अधिकारी सुनील नायक बिहार में गिरफ्तार

अमरावती, आंध्र प्रदेश पुलिस ने विधानसभा के वर्तमान उपाध्यक्ष के. रघुराम कृष्ण राजू को वाईएसआर कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) की पूर्ववर्ती सरकार के कार्यकाल में हिरासत में कथित रूप से यातना दिए जाने के मामले में भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी सुनील नायक को सोमवार को बिहार से गिरफ्तार किया।

गुंटूर जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) वकुल जिंदल ने कहा कि गिरफ्तारी आधिकारिक रूप से दर्ज कर ली गई है। राजू को तत्कालीन मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप में 2021 में कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के चरम पर होने के दौरान गिरफ्तार किया गया था।

राजू ने आरोप लगाय कि गिरफ्तारी के बाद पुलिस हिरासत में उन्हें यातनाएं दी गईं। तेलुगू देशम पार्टी के नेतृत्व वाले गठबंधन के 2024 में सत्ता में आने के बाद कुछ अधिकारियों और पूर्व मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी के खिलाफ मामले दर्ज किए गए। (भाषा)

यह भी पढे़: सेंधमारी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button