साइबर क्राइम पुलिस ने की 7 मामलों में 10 लोगों की गिरफ्तारी

हैदराबाद, साइबराबाद की साइबर क्राइम पुलिस ने अप्रैल महीने के पहले सप्ताह के दौरान 7 मामलों में विभिन्न राज्यों से 10 आरोपियों को गिरफ़्तार किया।

सीसीएस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि पकड़े गए मामलों में ट्रेडिंग फ्रॉड के 4 केस, पार्ट-टाइम जॉब फ्रॉड का 1 केस, लोन फ्रॉड का 1 केस और डिजिटल अरेस्ट फ्रॉड का 1 मामला शामिल है। इन सभी मामलों में कुल 10 आरोपियों को गिरफ़्तार किया गया।

साइबर क्राइम पुलिस ने पीड़ितों को राहत पहुँचाते हुए 46 मामलों में कोर्ट के जरिए 258 रिफंड ऑर्डर प्राप्त किए। इसके तहत कुल 74,28,744 रुपये की राशि पीड़ितों को वापस दिलाई गई। पुलिस ने इस सप्ताह एक बड़े ऑनलाइन पार्ट-टाइम जॉब फ्रॉड का पर्दाफाश किया, जिसमें एक व्यक्ति से 33.44 लाख रुपये की ठगी की गई थी। ठगों ने व्हाट्सएप के जरिए संपर्क कर पीड़ित को गूगल मैप्स रिव्यू जैसे आसान कामों के बदले कमीशन देने का लालच दिया।

यह भी पढ़ें… मुख्य सचिव ने की अलाइव अराइव की प्रगति की समीक्षा

शुरुआत में आरोपियों ने छोटे-छोटे भुगतान कर पीड़ित का भरोसा जीता। इसके बाद उसे टेलीग्राम ग्रुप में जोड़कर वेल्फेयर और इकोनॉमी टास्क के नाम पर निवेश करने के लिए उकसाया गया। ठगों ने खुद को ट्रेनर और अधिकारी बताकर पीड़ित से फर्जी ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म पर बड़ी रकम निवेश करवाई। जब पीड़ित ने पैसे निकालने की कोशिश की तो उससे लो क्रेडिट स्कोर और रिपेयर चार्ज के नाम पर और पैसे मांगे गए।

लगातार भुगतान के बावजूद उसे रकम नहीं मिली और आरोपियों ने संपर्क तोड़ दिया। ठगी की राशि को अलग-अलग बैंक खातों के जरिए ट्रांसफर किया गया। इस मामले में तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के चार आरोपियों कोंडुरु वेणु, पी. वंशी, ए. हरि कुमार, एम. नरेश को साइबर ठगों को बैंक खाते उपलब्ध करवाने के आरोप में गिरफ़्तार किया गया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button