साइबराबाद नगर निगम प्रजावाणी कार्यक्रम में मिलीं 24 शिकायतें
हैदराबाद, साइबराबाद नगर निगम क्षेत्र में प्रजावाणी कार्यक्रम में 24 शिकायतें प्राप्त हुईं। कार्यक्रम में सभी विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे, जिन्होंने लोगों की शिकायतें सुनीं और उनके समाधान का आश्वासन दिया।
यहाँ जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, सीएमसी परिधि के नागरिकों ने अपनी समस्याएँ प्रजावाणी में उपस्थित अधिकारियों के सामने प्रस्तुत कीं। इनमें से अधिकांश शिकायतें टाउन प्लानिंग से संबंधित थीं, जबकि अन्य टीडीआर, झीलों के बफर ज़ोन तथा स्वच्छता से संबंधित रहीं।
यह भी पढ़ें… शिक्षा-स्वास्थ्य पर ध्यान दें छात्र, हरिचंदना दासरी ने किया आह्वान
सीएमसी आयुक्त सृजना ने प्रजावाणी कार्यक्रम के दौरान नागरिकों से प्राप्त शिकायतों का शीघ्र समाधान करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



