इंटर परीक्षा केंद्रों के पास साइबराबाद पुलिस का कड़ा पहरा
हैदराबाद, साइबराबाद पुलिस द्वारा इंटरमीडिएट परीक्षा केंद्रों के पास कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए। परीक्षा केंद्रों पर शांति व्यवस्था बनाए रखने, यातायात को नियंत्रित करने और विद्यार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विशेष पुलिस टीमों की तैनाती की गई।
साइबराबाद पुलिस ने बताया कि परीक्षा केंद्रों के आसपास यातायात सुचारू रखने के लिए अतिरिक्त यातायात कांस्टेबलों की तैनाती की गई। साथ ही संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश दिए गए, ताकि परीक्षाएँ शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हों। पुलिस ने बताया कि जीडिमेट्ला पुलिस स्टेशन क्षेत्र में कुल 11 परीक्षा केंद्रों पर इंटर की परीक्षाएँ शुरू हुईं। प्रत्येक केंद्र पर पुलिसकर्मियों की तैनाती कर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की गई है। इस दौरान कुछ विद्यार्थी गलत पते के कारण अन्य केंद्रों पर पहुँच गए या देर से पहुँचे।
यह भी पढ़े: साइबराबाद पुलिस ने की बैंक प्रबंधनों के साथ समन्वय बैठक
पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए चार विद्यार्थियों को तुरंत पहचान कर पुलिस वाहनों से निर्धारित परीक्षा केंद्रों तक पहुँचाया। अभिभावकों और विद्यार्थियों ने पुलिस की इस पहल की सराहना की। परीक्षा के दौरान बंदोबस्ती का जायजा लेने के लिए कुतुबुल्लापुर के एसीपी बाला गंगीरेड्डी ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का दौरा किया। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को विद्यार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मुस्तैद रहने का निर्देश दिए। वहीं पेटबशीराबाद पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर विजय वर्धन ने परीक्षा केंद्रों का दौरा कर व्यवस्था का जायजा लिया।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



