चीन में मंचित हुई रामायण पर आधारित नृत्य-नाटिका  

बीजिंग, चीनी कलाकारों ने आदि काव्य- द फर्स्ट पोएम नामक एक नृत्य-नाटिका प्रस्तुत की, जो जाने-माने चीनी विद्वान जी शियानलिन द्वारा किए गए रामायण के अनुवाद पर आधारित है। चीनी भरतनाट्यम कलाकार जिन शानशान द्वारा निर्देशित इस नाटिका में 50 से अधिक स्थानीय कलाकारों ने हिस्सा लिया, और इसका आयोजन शनिवार को पुराने भारतीय दूतावास परिसर में किया गया।  

निवर्तमान भारतीय राजदूत प्रदीप कुमार रावत ने दूतावास के अधिकारियों के साथ इस कार्यक्रम में भाग लिया। इस महीने के आखिर में सेवानिवृत्त होने जा रहे रावत की जगह ब्रिटेन में भारत के मौजूदा राजदूत विक्रम दुरईस्वामी लेंगे। आयोजकों के अनुसार, इस कार्यक्रम में लगभग 200 लोगों ने हिस्सा लिया, जिनमें ज्यादातर चीनी और बीजिंग में मौजूद राजनयिक समुदाय के लोग शामिल थे।  

यह भी पढ़ें… नेपाल : पूर्व पीएम न्यायिक हिरासत में, देशभर में प्रदर्शन जारी

यह तीसरी बार है, जब बीजिंग में इस नृत्य-नाटिका का मंचन किया गया। इसका पहला मंचन पिछले साल जनवरी में हुआ था।
पिछले साल दूतावास ने संगमम-भारतीय दार्शनिक परंपराओं का संगम विषय पर एक संगोष्ठी का भी आयोजन किया था, जिसमें जाने-माने चीनी विद्वानों ने भगवद्गीता और भारतीय सभ्यतागत मूल्यों पर अपने विचार व्यक्त किए थे। 

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button