7 लाख के गहनों के लालच में हत्या, अगले दिन मिला बिना सिर-पैर का शव
नागौर, नागौर से रूप कंपाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 75 साल की बुजुर्ग महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है कि महिला 7 लाख रुपए के गहने पहनकर घर से बाहर निकली थी और फिर अचानक गायब हो गई। अगले दिन प्लास्टिक के एक कट्टे में उसका शव मिला जिसके पैर और सिर गायब थे। महिला की पहचान नाथी देवी बावरी के तौर पर हुई है।
जानकारी के मुताबिक सुबह नाथी देवी अपने पशुओं के लिए चारे का इंतजाम करने घर से निकली थीं। उनके परिवार ने बताया कि उन्होंने करीब 7 लाख रुपए मूल्य के सोने और चांदी के आभूषण पहने हुए थे। जब वह शाम तक घर नहीं लौटीं, तो परिवारवालों तलाश शुरू की, लेकिन रात भर उनका कहीं पता नहीं चला।
कट्टे में मिला शव, पड़ोसी निकला हत्यारा
अगले दिन पचरांदा गांव के पास झाड़ियों में एक प्लास्टिक का कट्टा मिला जिसमें उनका क्षत-विक्षत शव था। उनके सिर और पैर गायब थे और सारे गहने लूटे जा चुके थे। रिपोर्ट के मुताबिक जांच में पता चला है कि महिला की पहचान छिपाने के लिए उसके सिर और पैर काटे गए और फिर उसके शव के टुकड़े कट्टे में भरकर फेंक दिए गए। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू की।
पुलिस को मौके से एक चप्पल मिली जो जांच में अहम साबित हुई। इसके बाद खून के धब्बे मिले जिससे पुलिस को यकीन हो गया कि वारदात को इसी जगह अंजाम दिया गया है। आरोपी तक पहुंचने के लिए 300 से ज्यादा मोबाइल नंबरों के काल डिटेल जाँचे गए। आखिरकार पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया। वह कोई और नहीं बल्कि महिला का पड़ोसी निकला।
उसकी पहचान 38 साल के मुकेश भारती के तौर पर हुई है। नाथी देवी चारे के सिलसिले में उसके घर गई थी, जहां आरोपी ने उस पर हमला कर उनकी जान ले ली और बाद में शव के टुकड़े कर अपनी वैगन-आर कार से अलग-अलग जगहों पर फेंक दिया। हालांकि पुलिस लूट को मुख्य मकसद मान रही है, लेकिन 30 बीघा जमीन के विवाद के पहलू की भी जाँच की जा रही है।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।





