आईपीएल टिकट विधायकों को देने का फैसला ‘वीआईपी संस्कृति’

बेंगलुरू: इंडियर प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 की आगाज शनिवार को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होगा, लेकिन इससे पहले राज्य में आईपीएल मैच के वीआईपी टिकटों को लेकर कर्नाटक में राजनीति गरमा गई है। दरअसल, बेंगलुरु में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच उद्घाटन मैच खेला जाएगा।

कर्नाटक कांग्रेस विधायकों द्वारा आईपीएल टिकट मांगे जाने के मुद्दे पर बीजेपी युवा मोर्चा के प्रमुख तेजस्वी सूर्या ने निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि VIP मानसिकता” रखने और अपने कर्तव्यों के बजाय निजी सुविधाओं को प्राथमिकता देने का आरोप लगाया था। सूर्या के बयान पर राज्य के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा है कि तेजस्वी सूर्या अपने पार्टी सदस्यों को ज्ञान दें।

कांग्रेस विधायक ने उठाया था मुद्दा

विधायकों का यह अधिकार है क्योंकि वे सरकार का हिस्सा हैं। मैं चेयरमैन से बात करूंगा ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि हमारे विधायकों को टिकट मिल सकें।बीसीसीआई के इस टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले ही राजनीति गरमा गई है। इसके चलते राज्य में विधायकों के विशेषाधिकार, प्रोटोकॉल और विधायकों की जिम्मेदारियों पर बहस छिड़ गई है।

कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार और तेजस्वी सूर्या ऐसे वक्त आमने सामने आए हैं जब एक दिन पहले राज्य विधानसभा में कई विधायकों ने एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होने वाले मैचों के लिए VIP टिकटों की सीमित उपलब्धता को लेकर चिंता जताई थी।  कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि विधायकों को उनका अधिकार होने के बावजूद टिकट नहीं दिए जा रहे हैं।

कर्नाटक आईपीएल मैच टिकट विवाद:

  1. कांग्रेस विधायक विजयानंद काशप्पनवर और अन्य विधायकों ने मांग की है कि उन्हें 5 वीआईपी टिकट दिए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि हम VIP हैं, हम जनता की तरह लाइन में नहीं लग सकते।
  2. विधानसभा में विधायकों ने कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (KSCA) पर आरोप लगाया है कि वे विधायकों को टिकट देने के बजाय उन्हें ब्लैक मार्केट में बेच रहे हैं।
  3. विधानसभा अध्यक्ष यू.टी. खादर ने सरकार को निर्देश दिया कि वह यह सुनिश्चित करे कि प्रत्येक विधायक को एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में होने वाले मैचों के लिए कम से कम 4 वीआईपी टिकट मिलें।
  4. विपक्ष के नेता आर. अशोक ने मांग का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि KSCA सरकार से रियायती दरों पर जमीन लेने के बावजूद क्रिकेट संघ जन प्रतिनिधियों का सम्मान क्यों नहीं कर रहा है।


नेता विपक्ष ने भी किया था समर्थन

विधायक ने आरोप लगाया कि 28 मार्च को होने वाले आईपीएल मैच के लिए न तो विधायकों, मंत्रियों और न ही उनके परिवारों को पास उपलब्ध कराए गए हैं। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि होने के बावजूद उन्हें आम लोगों की तरह लंबी कतारों में खड़ा होने या महंगे दामों पर टिकट खरीदने के लिए मजबूर किया जा रहा है।

इसे प्रोटोकॉल के खिलाफ बताया है। जब कांग्रेस विधायक कशप्पनवर विजयानंद शिवशंकरप्पा ने यह मुद्दा उठाया था तो कर्नाटक में नेता विपक्ष और बीजेपी के विधायक आर अशोक ने सभी एमएलए को चार टिकट देने की मांग की थी। उन्होंने मुद्दा उठाने पर स्पीकर ने सरकार को इस बारे में निर्देश दिए था।

आर अशोक ने यह भी कहा था कि सरकार ने 16.32 एकड़ जमीन स्टेडियम को कम किराए पर दी है। विधायक एक टिकट के लिए संघर्ष कर रहे हैं। आर अशोक ने कहा था कि उपलब्ध टिकट की कीमत 20 हजार रुपये है।(भाषा) 

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button