कोरा संघ में जीव्याश्रीजी का दीक्षा दिवस मनाया गया

Ad

हैदराबाद, जैन श्रावक संघ कोरा (छावनी) के तत्वावधान में राजमतीजी म.सा राजुल आदि ठाणा के सानिध्य में नव दीक्षित जीव्याश्रीजी म सा का प्रथम दीक्षा दिवस मनाया गया। मंत्री अनिल तातेड़ द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, अवसर पर विनयश्रीजी म.सा. ने कहा कि छोटी साध्वी जीव्याश्री का 11 अक्तूबर 2024 को साहूकारपेट संघ में युवाचार्य के मुखारविंद से दीक्षा हुई, जिसका एक वर्ष पूर्ण हुआ है।

दीक्षा से नया जीवन आरंभ होता है। संयम में एक वर्ष व्यतीत हो चुका है और जिस उल्लास उमंग से खुशी से वातावरण में संयम लिया, उस भावना से जीवन में आगे बढ़े और श्रमण संघ के प्रथम युवाचार्य मिश्रीमलजी म.सा. मधुकर की बगिया के फूल की तरह हमेशा खिलते रहें। संयम जिस भावना से ली, वह आगे बढ़े। मधुकर परिवार को इस पर नाज है। आपका कर्तव्य है कि लक्ष्य में आगे बढ़ें।

संघ महामंत्री गौतमचंद मुथा ने दीक्षा दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आपके दीक्षा ग्रहण करने का महान उद्देश्य जरूर जरूर सफल हो। संघपति सम्पतराज कोठारी ने भी शुभकामनाएं प्रेषित की। वर्धमान महिला मंडल ने नाटिका प्रस्तुत की। भामाशाह जैन रत्न गौतमचंद कटारिया का संघ द्वारा स्वागत किया गया।

चेन्नई संघ का स्वागत और प्रवचन-विमोचन कार्यक्रम सम्पन्न

चेयरमैन मंगलचंद कटारिया ने चेन्नई साहूकारपेट संघ के महामंत्री संजय पींचा, मलकपेट संघ के महामंत्री अशोक सिंघवी, महेन्द्र लोढ़ा चेन्नई, कमला मेहता ने शुभकामनाएं प्रेषित की। कृष्णा नगर संघ के महामंत्री विमल पितलिया ने गीतिका प्रस्तुत की। रमेश कांकरिया चेन्नई वालों ने युवाचार्य महेन्द्र ऋषिजी का शुभकामना संदेश पढ़कर सुनाया।

आज लगभग 50 के ऊपर चेन्नई से संघ सदस्य पधारे जिसमें नव दीक्षित जीव्याश्रीजी म सा के सांसारिक परिवार एवं चेन्नई से साहूकार पेट संघ पधारे। अवसर पर मलकपेट संघ के पदाधिकारी एवं सदस्य गण उपस्थित थे। मंच संचालन महामंत्री गौतमचंद मुथा ने किया। प्रवचन प्रति दिन सुबह 9.15 से 10.15 बजे तक रहा।

Ad

महावीर गाथा का वाचन विनयश्रीजी कर रही हैं। जीतमल लीला देवी के दिव्य आशीष से गौतम चंद संतोष बेताला भक्तामर मंडल सिकंदराबाद द्वारा प्रकाशित प्रात वंदना के नाम की पुस्तिका का विमोचन किया गया। चेन्नई से पधारे साध्वी जीव्याश्री के सांसारिक परिवार का स्वागत किया गया।

नव दीक्षा दिवस पर सम्मान और सामूहिक सहभागिता से सजी संगोष्ठी

स्वागत में संघ के संघपति सम्पतराज कोठारी, मंगलचंद कटारिया, महावीरचन्द कटारिया, गौतमचंद श्रीश्रीमाल, सज्जन भंडारी, गौतम सुखानी, संजय कटारिया, गौतम चंद मुथा, अशोक तातेड़, अनिल तातेड, सुरेश तातेड, महावीर बोहरा, विनोद श्रीश्रीमाल, गौतम बेताला, राजेंद्र भंसाली, सूर्य प्रकाश नाबरिया, मोहन लाल देशलहरा, महावीर तातेड़, डूंगरमल कोठारी, सुरेश भंसाली, अमित मुथा, भरत मेहता, निहाल कोठारी उपस्थित थे।

आज के कार्यक्रम में लक्की ड्रॉ के लाभार्थी मंगलचंद दिनेश कुमार संजय कुमार कमल कुमार कटारिया परिवार एवं जीव्याश्री के सांसारिक परिवार मंजू कंवर, जसवंत सिंह देवड़ा परिवार रहे। कार्यक्रम के पश्चात गौतम प्रसादी का आयोजन संघ द्वारा रखा गया। आज की प्रभावना का लाभ महेन्द्र लोढ़ा परिवार चेन्नई एवं गौतमचंद प्रसन्नराज हेमंत विकास मुथा परिवार ने लिया।

यह भी पढ़े : मुमुक्षु ज्योति बोथरा का अभिनंदन समारोह सम्पन्न

अध्यक्ष संजय कटारिया ने आज के कार्यक्रम में सहयोगी आनंद जैन युवा मंडल एवं वर्धमान महिला मंडल एवं विशेषकर सज्जन राज भंडारी, धर्मेंद्र मंडोत, महावीर बोहरा, विकास कटारिया, अनिल तातेड़ आदि का आभार व्यक्त किया। अवसर पर नव दीक्षिता महासती जीव्याश्रीजी म.सा के प्रथम दीक्षा दिवस पर जैन संघ मलकपेट के सुरेश गदिया, गौतम कोठारी, अशोक सिंघवी, अशोक कोठारी, पारस डोसी, कुशलराज पोकरना, गणपतराज सिंघवी, ज्ञानचंद कोटेचा एवं जैन महिला मंडल के सदस्यगण संगीता कोठारी, निर्मला पोकरणा, सुनीता सिंघवी, आरती गाँधी, सरोज सिंघवी, मानकांवर तातेड़, लीलाबाई चोपडा एवं ललिता सिंघवी ने शुभकामनाएं दी।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button