दीपिका पादुकोण की हुई ‘गोलमाल 5’ में एंट्री
रोहित शेट्टी की फिल्म गोलमाल 5 लगातार चर्चा में बनी हुई है क्योंकि इस फिल्म की कास्टिंग को लेकर नए-नए अपडेट्स जो सामने आ रहे हैं। इस फिल्म में पहले से ही बड़े-बड़े ऐक्टर्स मौजूद हैं, लेकिन अब कुछ नाम इस लिस्ट में और जुड़ चुके हैं। पता चला है कि फिल्म में इस फ्रेंचाइजी के कई पुराने चेहरे नजर आएंगे, जिनमें अजय देवगन, अरशद वारसी, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े, कुणाल खेमू, शरमन जोशी जैसे नाम शामिल हैं।
वहीं, इस फिल्म में अब अक्षय कुमार की भी एंट्री हो चुकी है। कहा जा रहा है कि इस फिल्म में साउथ ऐक्ट्रेस प्रियमणी लीड रोल निभाती हुई नजर आएंगी। इसी बीच फिल्म के कास्टिंग को लेकर एक नई अपडेट भी सामने आई है। सूत्रों की मानें तो इस फिल्म में दीपिका पादुकोण की भी एंट्री हो चुकी है। वो फिल्म में कैमियो करती नजर आएंगी, लेकिन उनका रोल काफी इंपोर्टेंट होने वाला है।
दीपिका पादुकोण का ‘सिंघम अगेन’ में कैमियो, अक्षय कुमार को पकड़ने की चुनौती
इस फिल्म में ऐक्ट्रेस को इंस्पेक्टर शक्ति शेट्टी के कैरेक्टर में देखा जाएगा, जिसे उन्होंने पहले सिंघम अगेन में निभाया था। हालांकि, अब तक मेकर्स ने ऑफिशियल तौर पर इसे कंफर्म नहीं किया है, लेकिन इस खबर के सामने आते ही फैंस की एक्साइटमेंट और भी ज्यादा बढ़ चुकी है। फिल्म में दीपिका को एक मिशन पर दिखाया जाएगा, जो अक्षय कुमार के कैरेक्टर को पकड़ने की कोशिश करेगी, जो उनकी कस्टडी से भाग निकला होता है।
यह भी पढ़े : एक और फिल्म में साथ काम करेंगे रणवीर और आदित्य
फिल्म के क्लाइमैक्स में उनकी धमाकेदार एंट्री होने वाली है। आखिर में वो अजय देवगन और उनकी टीम की मदद से अक्षय कुमार को पकड़ लेंगी। अगर ऐसा होता है तो दीपिका पादुकोण का ये कैमियो रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स और गोलमाल सीरीज की कॉमेडी दुनिया को जोड़ने वाला एक क्रासओवर मोमेंट साबित हो सकता है। हालांकि, अभी तक प्रोडक्शन टीम की तरफ से दीपिका की एंट्री को लेकर कुछ भी नहीं कहा गया है। ऐसे में जब तक ऑफिशियल तौर पर कंफर्मेशन नहीं मिलती है, तब तक इस बारे में ज्यादा कुछ कहना सही नहीं है।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



