गोवाफेस्ट 2026 के लिए डेलिगेट रजिस्ट्रेशन प्रारंभ

हैदराबाद, रचनात्मकता तथा विज्ञापन में उत्कृष्टता के दक्षिण एशिया के प्रमुख उत्सव गोवाफेस्ट ने बहुप्रतीक्षित 19वें संस्करण के लिए डेलिगेट रजिस्ट्रेशन शुरू करने की घोषणा की। डेलिगेट 30 अप्रैल तक अर्ली बर्ड दरों पर उपलब्ध होगा । जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, आगामी 20 से 22 मई तक ताज सिदादे दि गोवा होराइजन में आयोजित होने वाला गोवाफेस्ट-2026 उद्योग का ऐतिहासिक कार्यक्रम है, जो विज्ञापन, मीडिया और मार्केटिंग जगत के पेशेवरों को एक साथ लाता है।
मुख्य वक्ताओं, पैनल चर्चाओं, कार्यशालाओं और नेटवर्किंग के अवसरों की शानदार श्रृंखला के साथ इस वर्ष का उत्सव नए दृष्टिकोण, मूल्यवान अंतर्दृष्टि और सार्थक बातचीत प्रदान करने के लिए तैयार है। यह डेलिगेट को प्रेरित कर उद्योग में नए विचारों को बढ़ावा देगा।
आगामी संस्करण के बारे जानकारी देते हुए एडवटीइजिंग एजेंसीज़ असोसिएशन ऑफ़ इंडिया (एएएआई) के अध्यक्ष श्रीनिवासन के. स्वामी ने कहा कि गोवाफेस्ट विज्ञापन और मार्केटिंग समुदाय के लिए निर्णायक मंच बना गया है, जो पूरे ईकोसिस्टम से विविध आवाजों को एक साथ लाता है।
विज्ञापन और मीडिया जगत का बड़ा आयोजन गोवाफेस्ट
यह विचारों का आदान-प्रदान करने, उद्योग के दिग्गजों से सीखने और उस काम का उत्सव मनाने का अनूठा अवसर प्रदान करता है, जो आज व्यवसाय को आकार दे रहा है। हम एक ओर आकर्षक संस्करण की उम्मीद करते हैं, जो इस विरासत को आगे बढ़ाएगा। गोवाफेस्ट-2026 आयोजन समिति के सह-अध्यक्ष मोहित जोशी ने कहा कि प्रतिवर्ष गोवाफेस्ट एक ऐसा माहौल बनाता है, जो पूरे उद्योग में सहयोग और जुड़ाव को प्रोत्साहित करता है। यह एजेंसियों, ब्रांडों और भागीदारों को एक साझा मंच पर साथ लाता है, ताकि वह अपने दृष्टिकोण साझा कर नई संभावनाओं का पता लगा सकें।
गोवाफेस्ट-2026 का आयोजन एडवर्टाइजिंग एजेंसीज़ असोसिएशन ऑफ़ इंडिया (एएएआई) और एडवर्टाइजिंग क्लब (टीएसी) द्वारा किया जाएगा। रजिस्टर और अधिक जानकारी के लिए www.goaefest.com पर संपर्क किया जा सकता है।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



