दिल्ली : 27 लाख की 2,000 से अधिक प्रतिबंधित ई-सिगरेट जब्त, 3 गिरफ्तार
नयी दिल्ली, दिल्ली पुलिस ने ई-सिगरेट का अवैध कारोबार करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है और लगभग 27 लाख रुपये मूल्य के 2,073 प्रतिबंधित उपकरण जब्त किए हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि दक्षिण पुरी निवासी विकास (33), ग्रेटर कैलाश निवासी ऋत्विक बहल (25) और हरियाणा का बल्लभगढ़ निवासी जिशान उर्फ जस्सू (24) को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों के अनुसार, पुलिस ने सीआर पार्क में विकास द्वारा संचालित एक तंबाकू की दुकान से 53 ई-सिगरेट और ग्रेटर कैलाश स्थित बहल के आवास से 20 अन्य ई-सिगरेट बरामद कीं।
यह भी पढे़: राजस्थान : नकली डॉक्टर रैकेट पकड़ा गया, 18 गिरफ्तार
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान बल्लभगढ़ के एक घर से 2,000 ई-सिगरेट जब्त की गईं, जिससे जब्त कुल ई-सिगरेट की संख्या 2,073 गई है। उन्होंने बताया कि ये उपकरण, जिनमें से अधिकांश चीन में निर्मित हैं, 800 से 900 रुपये प्रति नग की दर से खरीदे जा रहे थे और प्रतिबंध के बावजूद विक्रेताओं के एक नेटवर्क के माध्यम से अधिक मुनाफे पर बेचे जा रहे थे। अधिकारी ने बताया कि इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट निषेध अधिनियम, 2019 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और प्रकरण की जांच जारी है। (भाषा)
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



