दिल्ली विधानसभा में बड़ी सुरक्षा चूक, कार लेकर घुसा युवक

नयी दिल्ली, दिल्ली विधानसभा की सुरक्षा में सोमवार दोपहर उस वक्त सेंध लग गई, जब एक नकाबपोश शख्स कार लेकर जबरन परिसर के अंदर घुस गया। अधिकारियों ने बताया कि इस घटना से परिसर में सुरक्षा को लेकर हड़कंप मच गया।

अधिकारियों ने बताया कि उत्तर प्रदेश के नंबर वाली यह कार अपराह्न करीब 2 बजे गेट नंबर 2 से विधानसभा परिसर में दाखिल हुई। दिल्ली सचिवालय के एक अधिकारी ने बताया कि कार चालक विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता के कार्यालय की ओर बढ़ा और ड्योढ़ी (पोर्च) के पास फूलों का गुलदस्ता रखकर वापस चला गया।

अधिकारी ने कहा कि इस घटना से सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंताएं पैदा हो गई हैं और अधिकारी इसे संभावित सुरक्षा चूक मान रहे हैं। यह घटना हाल ही में समाप्त हुए बजट सत्र के दौरान विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकियां मिलने के बाद हुई है। (भाषा)

यह भी पढे़: मेस्सी के मुंबई दौरे के लिए आज कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है : पुलिस

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button