दिल्ली : रामजस व मिरांडा हाउस कॉलेज को बम धमकी, एजेंसियों का तलाश अभियान

नयी दिल्ली, दिल्ली विश्वविद्यालय के रामजस कॉलेज और मिरांडा हाउस कॉलेज को सोमवार को ईमेल के जरिए बम संबंधी धमकी दी गई जिसके बाद कई एजेंसियां मौके पर पहुंचीं और तलाश अभियान शुरू किया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि एजेंसियों को कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है। अधिकारियों ने कहा कि हालांकि ईमेल संदेशों में बम का कोई जिक्र नहीं था, लेकिन उनके विषय वाले हिस्से में बम की धमकी का उल्लेख था। ईमेल प्राप्त होने पर, कॉलेजों के प्रशासन ने तुरंत पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने त्वरित कार्रवाई शुरू की। बम निरोधक दल, खोजी कुत्ते और अन्य पुलिसकर्मी तुरंत संस्थानों में पहुंचे।

एहतियात के तौर पर छात्रों और कर्मचारियों को परिसर से बाहर निकाल लिया गया और पूरे परिसर की घेराबंदी कर दी गई। बम निरोधक दस्तों और अन्य टीमों ने परिसर की गहन तलाशी ली और कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। मामले की आगे की जांच जारी है। (भाषा)

यह भी पढे़: मौसम विभाग को बम से उड़ाने की धमकी

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button