दिल्ली में हल्की धुंध, वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में रही

नयी दिल्ली, दिल्ली में बुधवार सुबह हल्की धुंध छाई रही और न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से 4.2 डिग्री अधिक है।

वेधशालावार आंकड़ों के अनुसार, पालम में न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस, लोधी रोड पर 12.6 डिग्री सेल्सियस, रिज पर 12 डिग्री सेल्सियस और आयानगर में 12.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान लगभग 16.9 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

यह भी पढ़े: दिल्ली के कई हिस्सों में हुई बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 266 दर्ज किया गया, जो खराब श्रेणी में आता है। सीपीसीबी के अनुसार, शून्य से 50 के बीच के एक्यूआई को अच्छा, 51 से 100 को संतोषजनक, 101 से 200 को मध्यम, 201 से 300 को खराब, 301 से 400 को बहुत खराब और 401 से 500 को गंभीर श्रेणी में रखा गया है। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button