दिल्ली : प्रहलादपुर में पति ने की सिलेंडर से वार कर पत्नी की हत्या

नयी दिल्ली, दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के पुल प्रहलादपुर इलाके में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर गैस सिलेंडर से हमला करके पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि पुलिस को इलाके में घरेलू विवाद के हिंसक रूप लेने की सूचना मिली, जिसके बाद इस घटना के बारे में पता चला।

एक सूत्र ने बताया कि पुलिस की एक टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची, जहां एक महिला गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिली।सूत्र ने बताया कि महिला को तत्काल पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

यह भी पढ़े : जयपुर : भीलवाड़ा में दो मोटरसाइकिल की भिड़ंत में तीन की मौत, एक घायल

प्रारंभिक जांच के अनुसार, आरोपी ने घर में झगड़े के दौरान अपनी पत्नी पर कथित तौर पर गैस सिलेंडर से हमला किया था। सूत्रों के अनुसार, अपराध का मकसद अब तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने घटनास्थल की घेराबंदी करके विस्तृत जांच शुरू कर दी है। विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button