दिल्ली : शकूरपुर में जेसीबी हादसा, युवक की दर्दनाक मौत

नयी दिल्ली, उत्तर-पश्चिम दिल्ली के शकूरपुर इलाके में शनिवार सुबह 27 वर्षीय एक व्यक्ति की जेसीबी मशीन की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उसने बताया कि यह घटना शकूरपुर में एक कब्रिस्तान के पास सुबह करीब 10 बजे हुई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बताया कि इस घटना में शकूरपुर निवासी मोहम्मद हुसैन की मौत हो गई। जेसीबी चालक आशीष (23) उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले का रहने वाला है। स्थानीय लोगों ने उसे घटनास्थल पर ही पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।

यह भी पढे़: वायनाड : घर में आग लगने से व्यक्ति की मौत

पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी एक पार्क को समतल करने के लिए जेसीबी मशीन को शकूरपुर के बेरीवाला बाग की ओर ले जा रहा था, तभी यह दुर्घटना हुई। इस घटना के सिलसिले में एक मामला भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button