दिल्ली : पुलिस मुठभेड़ के बाद कुख्यात अपराधी गिरफ्तार
नयी दिल्ली, दिल्ली में अपराधियों के खिलाफ चल रही सख्त कार्रवाई के बीच पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी दर्ज की है। शहर में पिछले कई महीनों से विभिन्न आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त कुख्यात अपराधी मोहम्मद सलीम उर्फ गंजा को एसटीएफ टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। इस गिरफ्तारी से राजधानी में सुरक्षा बलों की सक्रियता और तेज कार्रवाई का संदेश मिलता है।
दिल्ली पुलिस ने बताया कि हत्या और चोरी के कई मामलों में कुख्यात अपराधी को पुलिस के साथ कुछ देर की गोलीबारी के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी।
यह भी पढ़े : हजारीबाग हत्या केस : पुलिस पर दस्तावेज न देने का आरोप
सूत्रों ने बताया कि मोहम्मद सलीम उर्फ गंजा ने विशेष कार्य बल (एसटीएफ) की एक टीम पर गोलीबारी की, जिसके परिणामस्वरूप जवाबी कार्रवाई की गई। पुलिस ने बताया कि उसे काबू में कर गिरफ्तार कर लिया गया। सलीम के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास और चोरी समेत करीब 75 मामले दर्ज हैं। पुलिस ने बताया कि मामले की आगे की जांच जारी है। (भाषा)
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



