दिल्ली पुलिस ने किया लूट व गोलीबारी के मामलों में वांछित युवक को गिरफ्तार

नयी दिल्ली, दिल्ली पुलिस ने लूट और गोलीबारी के कई मामलों में वांछित 22 वर्षीय एक कथित अपराधी को गिरफ्तार किया तथा उसके पास से एक अवैध पिस्तौल बरामद की। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने शनिवार को बताया कि जहांगीर पुरी निवासी ध्रुव उर्फ ​​राज उर्फ ​​तूफान को उत्तरी दिल्ली के भलस्वा डेरी इलाके से गिरफ्तार किया गया। वह अलग-अलग थानों में दर्ज लूट और गोलीबारी के चार मामलों में वांछित था। यह गिरफ्तारी 13 मार्च को मिली एक सूचना के बाद की गई, जिसमें बताया गया था कि ध्रुव अपने साथियों से मिलने के लिए गोल्फ कोर्स रोड पर भलस्वा डेरी झील के पास आएगा।

पुलिस दल ने जाल बिछाकर उसे गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान पुलिस ने उसके पास से एक सेमी-ऑटोमैटिक पिस्तौल और 7.65 मिमी कैलिबर के दो कारतूस बरामद किए। पुलिस ने उसके खिलाफ शस्त्र अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

यह भी पढे़: दिल्ली में 54 लाख रुपये की चोरी के आरोप में तीन गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार, ध्रुव ने खुलासा किया कि वह एसडी ग्रुप के नाम से जाने जाने वाले युवा अपराधियों और किशोरों के एक समूह से जुड़ा हुआ था, जो जहांगीर पुरी और भलस्वा डेरी क्षेत्रों में सक्रिय है। उसने दीपक और सलमान समेत गिरोह के अन्य सदस्यों से अपने संबंधों का भी खुलासा किया। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button