रैतु भरोसा की निधियाँ तुरंत जारी करने की माँग

हैदराबाद, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) किसान मोर्चा ने सरकार से किसानों से किए वादे के अनुसार रैतु भरोसा योजना की निधियाँ बिना देर किए अदा कर निवेश के तौर पर किसानों को 15 हजार रुपये देने के वादे को तुरंत निभाने की माँग की।
किसान मोर्चा अध्यक्ष बसव लक्ष्मीनरसय्या, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य गोली मधुसूदन रेड्डी व बसव पापय्या गौड़ ने प्रतिनिधिमंडल के रूप में बशीरबाग स्थित कृषि आयुक्तालय में किसानों की समस्याओं व माँगों को लेकर ज्ञापन सौंपा।

लक्ष्मीनरसय्या ने कहा कि यासंगी सीजन समाप्त होने वाला है, अभी तक किसानों के खातों में पैसा जमा नहीं किए गए, जिसके चलते किसान आर्थिक समस्याओं से जूझ रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसके चलते किसान निजी ब्याज खोरों के चुंगल में फँस रहे हैं। उन्होंने सरकार से माँग की कि वरंगल डिक्लेरेशन व कांग्रेस के घोषणा-पत्र में जो वादे किए हैं, उन्हें तुरंत निभाए। उन्होंने चिंता जताते हुए कहा कि कांग्रेस के सत्ता में आए लगभग ढाई साल हो चुके हैं, फसल बोने के 5 सीजन बीत चुके हैं, लेकिन अब तक बिना ब्याज के 3 लाख रुपये देने के वादे पूर्ण नहीं हुए। वहीं दुग्ध किसानों को प्रति लीटर 5 रुपये बोनस देने का वादा रिक्त है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2024 खरीफ सीजन फसल के बीज की राशि अब तक नहीं दी गई है।

यह भी पढ़ें… विपक्ष के रूप में कांग्रेस-बीजेपी विफल : कविता

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button