विवेक ने जर्मनी में लिया कौशल विकास मॉडल का जायजा

हैदराबाद, तेलंगाना के श्रम, रोजगार तथा खान मंत्री जी. विवेक वेंकटस्वामी ने जर्मनी के हनोवर में चेंबर ऑफ स्किल्ड क्रॉफ्ट्स (हैंडवर्क्सकॅमर- एचडब्ल्यूके) के प्रमुख अधिकारियों से मुलाकात की। यह जर्मनी का स्वशासी सार्वजनिक निकाय है, जो कुशल शिल्प क्षेत्र के हितों का प्रतिनिधित्व करता है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, चेंबर ऑफ स्किल्ड क्रॉफ्ट्स के अधिकारियों से हुई बातचीत के दौरान मंत्री जी. विवेक वेंकटस्वामी ने उनके शिक्षा और प्रशिक्षण मॉडल, कार्यस्थल प्रथाओं तथा मानव संसाधन को मजबूत करने और कौशल विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संस्थागत रणनीतियों पर चर्चा की। कहा गया कि एचडब्ल्यूके देशभर में फैले पचास से अधिक क्षेत्रीय मंडलों के साथ शिल्प व्यवसायों, उनके कर्मचारियों तथा प्रशिक्षुओं के लिए केंद्रीय संपर्क बिंदु के रूप में कार्य करता है।

यह भी पढ़ें… जर्मनी में रोजगार प्राप्त करने सुनियोजित मार्ग बनाने की पर चर्चा

अवसर पर जी. विवेक वेंकटस्वामी ने एचडब्ल्यूके कैंपस के सीईओ वोल्कर श्मोल्ज से भी मुलाकात की। इसके बाद मंत्री तथा उनके प्रतिनिधिमंडल ने प्रशिक्षण केंद्रों का दौरा करते हुए पाठ्यक्रमों की जानकारी ली, साथ ही प्रशिक्षकों और प्रशासनिक कर्मचारियों से बातचीत की। अवसर पर कॅरियर मार्गदर्शन कार्यक्रमों, कौशल विकास पहलों, व्यावसायिक शिक्षा और कार्यबल विकास के अन्य प्रमुख पहलुओं पर चर्चा भी की गई।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button