तेज़ गति से जारी हैं सरूरनगर तालाब के विकास कार्य

हैदराबाद, मल्काजगिरी नगर निगम आयुक्त टी. विनय कृष्ण रेड्डी ने उप्पल, हब्शीगुड़ा और रामंतापुर क्षेत्रों में सफाई एवं स्वच्छता तथा हरित विकास सहित विभिन्न कार्यों का निरीक्षण किया।

आयुक्त ने उप्पल एवं हब्शीगुड़ा में अधिकारियों को निर्देश दिये कि सड़कों के किनारे पड़ा मलबा तत्काल हटाया जाए। उन्होंने शहर के विकास, हरित क्षेत्र बढ़ाने, स्वच्छता प्रबंधन और बुनियादी सुविधाओं के सुधार से जुड़े कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को कई निर्देश दिए। हब्शीगुड़ा सर्किल का दौरा करते हुए आयुक्त ने अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने सेंट्रल मीडियन को आकर्षक बनाने के लिए पौधारोपण, लैंडस्केपिंग और आधुनिकीकरण कार्यों को प्राथमिकता देने तथा इससे जुड़े विकास कार्यों को तेज गति से करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें… तेलंगाना में गैस एजेंसियों के बाहर उपभोक्ताओं की लंबी कतारें, बढ़ी परेशानी

उप्पल में फुटपाथ और सड़क किनारे हरित क्षेत्र विकसित करने के निर्देश

उप्पल में पिस्ता हाउस के पास फुटपाथ और सड़क किनारों के निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने पाया कि लोग सार्वजनिक स्थानों को गंदगी फैलाने तथा कचरा फेंकने के लिए उपयोग में ला रहे हैं। इसे रोकने के लिए आयुक्त ने वहाँ फूलों के पौधे लगाने और हरित क्षेत्र विकसित करने के निर्देश दिए। रामंतापुर तालाब के पास जारी विकास कार्यों का निरीक्षण करते हुए आयुक्त को बताया गया कि तालाब के आसपास वृक्षारोपण शुरू हो चुका है और पाथ-वे का कार्य जारी है।

तालाब के किनारों पर सुंदरता बढ़ाने के लिए फाउंटेन, आगंतुकों के लिए पार्किंग सुविधा और अन्य व्यवस्थाओं पर अधिकारियों ने आयुक्त के साथ चर्चा की। उन्होंने बताया कि लगभग 350 मीटर लंबा रनिंग ट्रैक भी विकसित किया जा रहा है। आयुक्त ने गज़ीबो निर्माण, साइनबोर्ड और प्रवेश द्वार जैसे शेष कार्यों को जल्द पूरा करने तथा निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। रामंतापुर के श्रीनिवासपुरम क्षेत्र के निरीक्षण के दौरान आयुक्त को बताया गया कि बरसात के दौरान पानी भरने से लोगों को परेशानी होती है। समस्या के समाधान के लिए आयुक्त ने बॉक्स ड्रेन निर्माण कर वर्षा जल की आसानी से निकासी करने के निर्देश दिए, जिससे भविष्य में जलभराव की समस्या कम होगी।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button