ढाका होते हुए अगरतला-कोलकाता बस का परीक्षण परिचालन सकारात्मक संकेत: त्रिपुरा मंत्री

अगरतला, त्रिपुरा के परिवहन मंत्री सुशांत चौधरी ने रविवार को कहा कि बांग्लादेश में राजनीतिक उथल-पुथल के कारण एक साल से निलंबित अगरतला-कोलकाता बस सेवा को ढाका होते हुए फिर से शुरू करने के लिए किया जा रहा परीक्षण पूर्वोत्तर राज्य के लिए एक ‘‘सकारात्मक संकेत’’ है।

रॉयल-मैत्री अंतरराष्ट्रीय बस सेवा ने शनिवार को ढाका होते हुए अगरतला से कोलकाता के लिए बस चलाकर एक परीक्षण किया। चौधरी ने पत्रकारों से कहा, ‘‘पिछले एक साल में बांग्लादेश में जो कुछ हुआ, उसे हम स्वीकार नहीं कर सके। अब चुनाव के माध्यम से नयी सरकार के गठन के बाद स्थिति बदल रही है।’’

रॉयल-मैत्री बस सेवा बहाली का स्वागत

चौधरी ने कहा कि बांग्लादेश में कानून का शासन स्थापित हो चुका है और तारिक रहमान के नेतृत्व में लोकतांत्रिक रूप से चुनी गई सरकार अपने पड़ोसियों के साथ पारंपरिक रूप से अच्छे संबंध बनाए रखेगी। उन्होंने कहा, ‘‘रॉयल-मैत्री अंतरराष्ट्रीय बस सेवा द्वारा ढाका होते हुए अगरतला-कोलकाता बस सेवा को फिर से शुरू करने के लिए किया गया परीक्षण एक स्वागतयोग्य और रणनीतिक कदम है। मुझे पता चला है कि अगरतला स्थित सहायक उच्चायोग कार्यालय जल्द से जल्द वीजा जारी करना शुरू कर देगा।’’

मंत्री ने कहा कि त्रिपुरा के लोगों ने बांग्लादेश को कभी दुश्मन नहीं बल्कि परिवार का हिस्सा माना है। उन्होंने उम्मीद जताई कि नयी सरकार आपसी लाभ के लिए व्यापार और वाणिज्य से लेकर संस्कृति तक सभी मोर्चों पर सहयोग बढ़ाने के लिए काम करेगी।पड़ोसी देश में राजनीतिक उथल-पुथल के कारण रॉयल-मैत्री अंतरराष्ट्रीय बस सेवा पिछले एक साल से निलंबित है।(भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button