जुबली हिल्स में शुरू हुआ ध्रिया गोल्ड एंड डायमंड्स का नया स्टोर
हैदराबाद, ध्रिया गोल्ड एंड डायमंड्स ने जुबली हिल्स में अपने फ्लैगशिप स्टोर का शुभारंभ करते हुए शहर के प्रीमियम ज्वेलरी रिटेल क्षेत्र में प्रवेश किया है। उद्यमी और परोपकारी सुधा रेड्डी ने मुख्य अतिथि के रूप में स्टोर का उद्घाटन किया। जुबली हिल्स रोड नंबर 59 पर यह स्टोर खुद फाइन ज्वेलरी के शौकीन लोगों के लिए नए लग्ज़री हब के रूप में स्थापित किया गया है।

यहाँ जारी विज्ञप्ति के अनुसार, अरुण अग्रवाल द्वारा स्थापित ध्रिया गोल्ड एंड डायमंड्स ज्वेलरी उद्योग दशकों के अनुभव और विरासत पर आधारित है। इसी मजबूत आधार पर पारंपरिक कारीगरी और समकालीन डिजाइन का संतुलन प्रस्तुत किया गया है। सीईओ अखिल अग्रवाल और अक्षित अग्रवाल आधुनिक रिटेल दृष्टिकोण के साथ ब्रांड का नेतृत्व कर रहे हैं। नया स्टोर उपभोक्ताओं की बदलती पसंद के अनुरूप परिष्कृत और आकर्षक शॉपिंग अनुभव प्रदान करने के सभी प्रावधान रखता है।
परंपरा और आधुनिक सौंदर्यशास्त्र के बीच संतुलन स्थापित करने वाले आभूषण संग्रह में सोने, हीरे और पोल्की ज्वेलरी की विस्तृत श्रृंखला शामिल है, जिन्हें विशेष अवसरों तथा रोजमर्रा के उपयोग के लिए तैयार किया गया है। अवसर पर हैदराबाद के सामाजिक, व्यावसायिक और सांस्कृतिक क्षेत्र के प्रमुख चेहरे शामिल हुए।
यह भी पढ़ें टू ब्रदर्स ऑर्गेनिक फार्म्स का हैदराबाद में विस्तार, रत्नदीप स्टोर्स पर लॉन्च
फैशन शो में पेशेवर मॉडलों ने रनवे पर ध्रिया की सिग्नेचर कलेक्शंस प्रस्तुत कीं। इस शोकेस ने डिजाइन की बारीकी, आकर्षण और विविधता को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया और मेहमानों को ब्रांड की पेशकश का गतिशील अनुभव प्रदान किया गया। संचालकों के अनुसार, ध्रिया गोल्ड एंड डायमंड्स का उद्देश्य ऐसी ज्वेलरी तैयार करना है, जो समयातीत होने के साथ-साथ आधुनिक भी हो, जिसमें पारंपरिक कला और समकालीन आकर्षण का संयोजन हो।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



