दीक्षार्थी मोहित कुमार हरण का किया गया अभिनंदन

Ad

हैदराबाद, दीक्षार्थी मोहित कुमार हरण का रसूलपुरा स्थित तातेड़ निवास में अभिनंदन एवं स्वागत किया गया। मोहित की दीक्षा आगामी 21 जून को श्री गिरनारजी महातीर्थ में प्रस्तावित है। आज रमेश पी. तातेड़ द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, दीक्षार्थी मोहित कुमार हरण मूलतः सिरोही निवासी, चेन्नई पूजाबेन-अमरचंद हरण के पुत्र हैं।

उनकी दीक्षा आचार्य भगवंत श्रीश्रीश्री अजितशेखरजी म.सा. की निश्रा में श्री गिरनारजी महातीर्थ में प्रस्तावित है। अवसर पर सभी ने स्नेहपूर्वक दीक्षार्थी का अभिनंदन एवं बहुमान नारियल, फूल माला एवं तिलक से किया।

यह भी पढ़े : मेहंदीपुर बालाजी (हनुमानजी) का विशाल मेला आयोजित

साथ ही उनके दीक्षा मार्ग के लिए शुभकामनाएँ दीं। अवसर पर पुष्पा देवी, जैन रत्न रमेश गुणवंती बेन पुखराज तातेड़ परिवार (सिरोही), रितेश पूनम, तपन रीना, हिया, जिनय, एतांश, हरित, क्रिश हरण, रीना चौहान, सविताबेन सिंघी, ऊषा सिंघी, मंजू-नरपत सिंघी, जैना, रैना, एशा सहित अन्य उपस्थित थे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button