दीपेंद्र गोयल की कंपनी एलएटी एयरोस्पेस ने ‘शारंग शक्ति’ का अधिग्रहण किया
नयी दिल्ली, जोमैटो के संस्थापक दीपेंद्र गोयल और कंपनी की पूर्व मुख्य परिचालन अधिकारी (सीओओ) सुरभि दास द्वारा स्थापित एलएटी एयरोस्पेस ने गुरुग्राम स्थित रक्षा रोबोटिक्स स्टार्टअप ‘शारंग शक्ति’ का अधिग्रहण किया है। गोयल ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा कि उनका लक्ष्य कंपनी के भीतर ही ऐसी क्षमताएं विकसित करना है, जिन्हें आगे चलकर रक्षा और नागर विमानन, दोनों क्षेत्रों में लागू किया जा सके।
उल्लेखनीय है कि गोयल ने पिछले महीने जोमैटो और ब्लिंकिट की मूल कंपनी ‘इटर्नल’ के प्रबंध निदेशक और समूह मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) के पद से इस्तीफा दे दिया था।
गोयल ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘एलएटी एयरोस्पेस ने गुरुग्राम की एक नई रक्षा रोबोटिक्स कंपनी ‘शारंग शक्ति’ का अधिग्रहण किया है। यह भारत से अगली पीढ़ी के नागर विमानन मंच विकसित करने के हमारे दीर्घकालिक लक्ष्य के साथ-साथ, स्वदेशी रक्षा क्षमताएं बनाने की दिशा में हमारा पहला कदम है।’’ (भाषा)
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



