पुलिस महानिदेशक ने किया राज्य स्तरीय स्पोर्ट्स मीट का शुभारंभ

हैदराबाद, पुलिस महानिदेशक बी. शिवधर रेड्डी ने चौथी तेलंगाना राज्य पुलिस स्पोर्ट्स मीट-2026 का शुभारंभ किया। इसमें 33 जिलों से 2,532 खिलाड़ी (पुलिस) भाग ले रहे हैं। साइबराबाद पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में बी. शिवधर रेड्डी ने कहा कि पुलिस बल निरंतर कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारियों में व्यस्त रहता है, फिर भी खेलों में भागीदारी कर्मचारियों में नई ऊर्जा और सकारात्मकता लाती है।

शिवधर रेड्डी ने कहा कि खेल नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, टीम स्पिरिट और आपसी एकता को मजबूत करते हैं। उन्होंने पुलिसकर्मियों से नियमित व्यायाम को जीवन का हिस्सा बनाने की अपील करते हुए कहा कि जीत-हार से अधिक खेल भावना महत्वपूर्ण है। महिला पुलिसकर्मियों की बढ़ती भागीदारी पर उन्होंने संतोष व्यक्त करते हुए उन्हें नेतृत्व में आगे आने का आह्वान किया।

यह भी पढ़ें… शहरी बस्तियों में बढ़ रही हैं स्वास्थ्य असमानताएँ : एचएचएफ रिपोर्ट

पदक विजेताओं को नकद पुरस्कार और राष्ट्रीय स्तर पर प्रोत्साहन मिलेगा

साइबराबाद पुलिस आयुक्त डॉ. एम. रमेश ने बताया कि राज्य के 33 जिलों से कुल 2,532 खिलाड़ी इस स्पोर्ट्स मीट में हिस्सा ले रहे हैं, जिनमें लगभग 300 महिला खिलाड़ी शामिल हैं। कुल 31 खेल श्रेणियों में प्रतियोगिताएँ आयोजित की जा रही हैं, जिनमें महिलाओं के लिए 14 स्पर्धाएँ निर्धारित की गई हैं। उन्होंने बताया कि अगले माह साइबराबाद में आयोजित होने वाली अखिल भारतीय पुलिस फुटबॉल प्रतियोगिता की मेजबानी का दायित्व मिलना भी प्रदेश पुलिस के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को प्रोत्साहन स्वरूप स्वर्ण पदक प्राप्त करने पर 3 लाख रुपये, रजत पदक हासिल करने पर 2 लाख रुपये तथा कांस्य पदक जीतने पर 1 लाख रुपये उपहार स्वरूप दिए जाएँगे।

स्पोर्ट्स मीट के साथ पुलिस वेल्फेयर एवं वेलनेस के तहत विशेष एक्सपो का आयोजन किया गया, जिसमें स्वास्थ्य, खान-पान, फिटनेस, खेल उपकरण, ऑर्गेनिक उत्पाद और आधुनिक तकनीकी साधनों के स्टॉल स्थापित किए गए हैं। जेल विभाग द्वारा तैयार हस्तशिल्प उत्पाद, घरेलू उपयोग की वस्तुएँ और महिला बंदियों द्वारा निर्मित सामग्री लोगों का ध्यानाकर्षित कर रही हैं। यातायात विभाग के आधुनिक उपकरण, स्पीड लेजर गन और रोबोटिक डिस्प्ले भी लोगों का ध्यान खींच रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह प्रदर्शनी शनिवार, 21 फरवरी तक जारी रहेगी। अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी उपस्थित थे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button