निराशाजनक व बिग जीरो बजट : सुभाष
हैदराबाद, भाजपा के मुख्य आधिकारिक प्रवक्ता एन.वी. सुभाष ने उप मुख्यमंत्री व वित्त मंत्री भट्टी विक्रमार्का द्वारा पेश बजट पर निराशा जताते हुए कहा कि इसका संपूर्ण सारांश बिग जीरो रहा।
सुभाष ने कहा कि कांग्रेस ने चुनाव के पहले जो वादे किए थे वह और बजट में जो आवंटन किया है, वह परस्पर विरुद्ध हैं। उन्होंने कहा कि रैतु भरोसा योजना के तहत किसानों को प्रति एकड़ 45 हजार रुपये 5 चरणों में जारी करने की बात तो सरकार ने कही, लेकिन उसी के अनुसार बजट में आवंटन नहीं किया। उन्होंने कहा कि बेरोजगार युवाओं को प्रति माह 4 हजार रुपये बेरोजगारी भत्ता देने का वादा पूरा कैसे किया जाएगा, यह बजट आवंटन में नहीं दिखा और यही बेरोजगारों के प्रति सरकार की कटिबद्धता पर संदेह की सुई दिखाता है।
यह भी पढ़ें… शिक्षा क्षेत्र में ऐतिहासिक परिवर्तन लाना सरकार का लक्ष्य : भट्टी विक्रमार्का
सुभाष ने कहा कि महिलाओं को 2,500 रुपये आर्थिक सहायता देने का वादा किया गया, लेकिन बजट में इस पर अमल दूर तक नहीं दिखाई दे रहा। उन्होंने कहा कि सरकारी कर्मचारियों को महँगाई भत्ता (डीए), राजीव युवा विकास के तहत निधियों के आवंटन, आशा वर्करों के वेतन में बढ़ोत्तरी व बेरोजगारों को रोजगार देने कैलेंडर आदि पर स्पष्टता नहीं है। उन्होंने कहा कि बजट में कांग्रेस सरकार ने फिर एक बार साबित कर दिया है कि जनता से किए वादे वोट पाने के लिए केवल चुनावी शगुफा ही थे।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।





