गुरुद्वारे की भूमि पर विवाद – भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने जतायी नाराजगी
हैदराबाद, सिख छावनी स्थित गुरुद्वारा साहेब की भूमि को लेकर हाल ही में उत्पन्न हुए विवाद की भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने कड़ी निंदा की है। मोर्चा की ओर से भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रामचंदर राव को ज्ञापन देकर विवाद उत्पन्न किये जाने के प्रति रोष व्यक्त किया गया।
यहाँ जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के तेलंगाना के अध्यक्ष सरदार जगमोहन सिंह के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने पार्टी के राज्य अध्यक्ष रामचंदर राव को ज्ञापन दिया। इस दौरान जगमोहन सिंह ने कहा कि कांग्रेस सरकार के शासन में धार्मिक स्थलों और अल्पसंख्यक अधिकारों की अनदेखी हो रही है।
यह भी पढ़ें… फार्म हाउस ड्रग्स पार्टी की गहराई से जाँच पड़ताल
यह प्रशासनिक विफलता और जवाबदेही की कमी को दर्शाता है। यह भी कहा कि इस तरह की घटनाएँ ध्यान भटकाने की राजनीति से प्रेरित होती हैं। रामचंदर राव ने कहा कि इस मुद्दे को सरकार और प्रशासन के संज्ञान में लाकर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करवाएंगे।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।





