संपत्तिकर बकाये पर होली मैरी कॉलेज को डिस्ट्रेस वारंट जारी
हैदराबाद, मलकाजगिरी नगर निगम संपत्तिकर बकायादारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के मूड में है। आज एमएमसी आयुक्त विनय कृष्णा रेड्डी कई इलाकों का दौरा किया और लोगों को लंबित संपत्तिकर दाखिल करने की नसीहत की। उन्होंने होली मेरी कॉलेज को लंबित संपत्ति कर तत्काल अदा करने के लिए डिस्ट्रेस वारंट जारी किया।
एमएमसी आयुक्त ने आज घटकेसर सर्किल में एससी नगर कॉलोनी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गलियों में स्वच्छता और सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया तथा संपत्ति कर बकाया वसूली अभियान की समीक्षा की। उन्होंने दुकानदारों द्वारा डस्टबिन रखने की व्यवस्था की जांच की और ट्रेड लाइसेंस का सत्यापन भी किया। सड़क किनारे पड़े मलबे को जल्द से जल्द हटाकर सड़क को साफ सूथरा रखने के निर्देश दिये।
संस्थानों पर वसूली अभियान तेज
संपत्ति कर बकाया वसूली अभियान के तहत आयुक्त ने बड़े बकायेदारों की जांच की। इस क्रम में 19 लाख से अधिक संपत्ति कर बकाया रखने वाले होली मैरी कॉलेज का दौरा किया और उन्हें तत्काल कर जमा करने के लिए डिस्ट्रेस वारंट जारी किया गया। आयुक्त ने नागरिकों से अपील की कि वे समय पर संपत्ति कर का भुगतान करें।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



