दिव्य ज्योति जागृति संस्थान ने आयोजित किया नशा जागरूकता कार्यक्रम

हैदराबाद, दिव्य ज्योति जागृति संस्थान के बोध प्रकल्प के अंतर्गत युवा परिवार सेवा समिति के सहयोग से विश्व विश्वानी इंस्टीट्यूट ऑफ सिस्टम्स एंड मैनेजमेंट के सी.के. प्रह्लाद सभागार में युवाओं और समाज को नशा मुक्त, जागरूक और संतुलित जीवन की दिशा में प्रेरित करने हेतु जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान नाट्य प्रस्तुति (स्किट) में मादक पदार्थों के दुरुपयोग के दुष्परिणामों को अत्यंत प्रभावी ढंग से दर्शाया गया। साथ ही मनमोहक डांस बैले, ऊर्जावान लाइव बैंड परफॉर्मेंस ने युवाओं को सकारात्मक संदेश के साथ गहराई से जोड़ा। कार्यक्रम में आशुतोष महाराजजी की शिष्या साध्वी निशंका भारतीजी ने नशे के विभिन्न स्वरूपों पर प्रकाश डाला। उन्होंने केवल मादक पदार्थों की लत, तेजी से बढ़ती डिजिटल लत के मानसिक, शारीरिक और सामाजिक दुष्प्रभावों को विस्तार से समझाते हुए संतुलित, जागरूक जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया।

यह भी पढ़ें… जिला परिषद प्राइमरी स्कूल में स्पोर्ट्स टी शर्ट का वितरण

कार्यक्रम में संस्थान के विद्यार्थियों एवं सदस्यों की सक्रिय सहभागिता रही। उपस्थित जनसमूह ने कार्यक्रम की विषयवस्तु, प्रस्तुति एवं उद्देश्य की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए अत्यंत उपयोगी बताया। संकल्प अभियान के माध्यम से आयोजकों ने संदेश दिया कि जागरूकता, आत्म अनुशासन और सकारात्मक मूल्यों के साथ युवा शक्ति एक स्वस्थ और सशक्त समाज के निर्माण में निर्णायक भूमिका निभा सकती है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button