अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों का पदोन्नति के साथ तबादला

हैदराबाद, राज्य सरकार ने 8 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों को पदोन्नति के साथ स्थानांतरित किया।

यहाँ जारी प्रेस विज्ञप्ति में राज्य सरकार के विशेष मुख्य सचिव सी.वी. आनंद ने बताया कि अतिरिक्त डीसीपी सीटीसी हैदराबाद मो. अश्वाक, अतिरिक्त डीसीपी एल.बी. नगर यातायात ए. लक्ष्मी, अतिरिक्त डीसीपी सीसीएस और ईओडब्ल्यू हैदराबाद मो. इकबाल सिद्दिकी, अतिरिक्त डीसीपी (गुप्तचर विभाग) हैदराबाद जी. मनोहर, पद के लिए प्रतीक्षारत अतिरिक्त एसपी ए. बाला कोटी, अतिरिक्त एसपी विजिलेंस एण्ड एनफोर्समेंट पी. श्रीनिवास रेड्डी और अतिरिक्त डीसीपी एसबी-1 हैदराबाद ए. राम रेड्डी को पदोन्नति के साथ स्थानांतरित कर डीजीपी कार्यालय रिपोर्ट करने के आदेश दिए।

यह भी पढ़ें… एआईओसीडी ने 93वीं डीटीएबी बैठक के एजेंडे को लेकर बोर्ड को सौंपा ज्ञापन

इसके अलावा अतिरिक्त एसपी (प्रशासन) मेदक एस. महेन्दर को पदोन्नति के साथ सीआईडी विभाग के पुलिस अधीक्षक पद पर स्थानांतरित किया गया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button