क्या प्रधानमंत्री इजराइल-ईरान युद्ध का समर्थन करते हैं : कांग्रेस

नयी दिल्ली, कांग्रेस ने ईरान पर इजराइल के हमले के बाद शनिवार को सवाल किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने हालिया इजराइल दौरे का उपयोग तनाव कम करने के लिए क्यों नहीं किया।

पार्टी ने प्रधानमंत्री मोदी से यह भी सवाल किया कि क्या वह इस युद्ध का समर्थन करते हैं। पार्टी के मीडिया विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘प्रधानमंत्री मोदी के दोस्त बेंजामिन नेतन्याहू ने अब ‘भारत के पुराने दोस्त’ ईरान पर हमला बोल दिया है। यह प्रधानमंत्री मोदी के इजराइल दौरे से लौटने के बमुश्किल दो दिन बाद हुआ है।’

यह भी पढ़े: एआई दुरुपयोग : कांग्रेस ने की कठोर कानून की मांग

पवन खेड़ा ने कहा, ‘रूस-यूक्रेन युद्ध को रोकने के बारे में तमाम दिखावे के बाद, मोदी ने अपनी इजराइल यात्रा का उपयोग इजराइल और ईरान के बीच तनाव कम करने के लिए क्यों नहीं किया? या क्या वह इस युद्ध का समर्थन करते हैं?’ प्रधानमंत्री मोदी ने 25 और 26 फरवरी को इजराइल के दौरे पर थे जहां उन्होंने इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से मुलाकात करने के साथ वहां की संसद नेसेट को संबोधित किया था। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button