चैत्र पूर्णिमा पर करें विशेष चीजों का दान

तिथि मुहूर्त

विक्रम पंचांग के अनुसार, चैत्र पूर्णिमा तिथि आज सुबह 7 बजकर 6 मिनट से शुरू हो रही है, जो 2 अप्रैल, गुरुवार की सुबह 7 बजकर 41 मिनट तक रहेगी। उदया तिथि के आधार पर पूर्णिमा तिथि व्रत 2 अप्रैल, गुरुवार को किया जाएगा।

शुभ योग

2 अप्रैल, गुरुवार को सर्वार्थ सिद्धि योग और ध्रुव योग का संयोग बन रहा है। इसी दिन हनुमान जन्मोत्सव मनाया जाएगा।

चैत्र माह की पूर्णिमा तिथि पर व्रत, स्नान और दान का विशेष महत्व होता है। इस तिथि में व्रत और पूजा करने से घर में सुख-शांति बनी रहती है। माता लक्ष्मी की आराधना करने से आर्थिक समस्याएं दूर होती हैं और धन में वृद्धि होती है।

रात में चंद्रमा की पूजा करने से मानसिक शक्ति मजबूत होती है और कुंडली के चंद्र दोष शांत होते हैं। इस दिन स्नान, दान और पितरों के लिए तर्पण करने से पापों का नाश होता है और पुण्य फल की प्राप्ति होती है। चैत्र की पूर्णिमा तिथि को कुछ चीजों का दान करने की परंपरा है।

अन्न का दान

इस दिन जरूरतमंदों को अन्न दान करना बेहद पुण्यदायी माना जाता है। इससे घर में कभी अन्न की कमी नहीं होती है।

जल और घड़ा दान

गर्मी की शुरुआत में पानी से भरा घड़ा या मटका दान करना बहुत शुभ होता है। इससे प्यासे को राहत मिलती है और पुण्य की प्राप्ति होती है।

वस्त्र दान

जरूरतमंदों को नए वस्त्र दान करने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है। यह दान दरिद्रता को दूर करने वाला माना जाता है।

गुड़ और शक्कर दान

मीठी चीजों का दान करने से रिश्तों में मिठास बनी रहती है और परिवार में प्रेम बढ़ता है।

फल और भोजन दान

गरीबों को भोजन करवाना या फल दान करना सबसे बड़ा पुण्य माना गया है। इससे भगवान की विशेष कृपा प्राप्त
होती है।

दीपक और घी का दान

मंदिर में दीपक प्रज्जवलित करें या घी दान करें। यह अंधकार को दूर करके जीवन में उजाला लाने का प्रतीक है।

विशेष उपाय

भगवान विष्णु और हनुमान जी की पूजा करें। सत्यनारायण कथा का पाठ करें। शाम को दीप-दान अवश्य करें।

धार्मिक महत्व

चैत्र पूर्णिमा को भगवान विष्णु, चंद्रदेव और भगवान हनुमान की पूजा का विशेष दिन माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन किए गए पुण्य कर्म कई गुना फल देते हैं और व्यक्ति को मानसिक शांति व सुख-समृद्धि प्राप्त होती है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button