डॉ. ए. राजेशम को बेस्ट टीबी एलिमिनेशन अवार्ड 2026 प्रदत्त
हैदराबाद, विश्व क्षयरोग दिवस के अवसर पर तेलंगाना सिटिज़न्स काउंसिल (टीसीसी) राज्य इकाई द्वारा कोठी स्थित निदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएँ परिसर में राज्य क्षय रोग नियंत्रण कार्यालय में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। यहाँ जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश एवं तेलंगाना प्रशासनिक अधिकरण के पूर्व अध्यक्ष न्यायमूर्ति वामन राव ने कहा कि क्षय रोग (टीबी) आज भी वैश्विक स्तर पर गंभीर स्वास्थ्य समस्या बना हुआ है। उन्होंने कहा कि शीघ्र पहचान, प्रभावी उपचार तथा सामुदायिक सहभागिता के माध्यम से इस रोग का उन्मूलन संभव है।
राज्य क्षय रोग नियंत्रण अधिकारी डॉ. अदेपु राजेशम ने टीबी के प्रमुख लक्षणों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि यह रोग सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जा रही मुफ्त दवाओं का छह माह तक नियमित सेवन करने से पूरी तरह ठीक हो सकता है। टीसीसी राज्य अध्यक्ष डॉ. राज नारायण मुदिराज ने कहा कि जागरूकता की कमी तथा अधूरा उपचार टीबी के प्रसार के प्रमुख कारण हैं।
यह भी पढ़ें… ब्लू स्टार ने हैदराबाद में लांच किये नए रूम एयर कंडीशनर
अवसर पर क्षय रोग नियंत्रण के क्षेत्र में 25 वर्षों की उत्कृष्ट सेवा के लिए डॉ. ए. राजेशम को न्यायमूर्ति वामन राव द्वारा बेस्ट टीबी एलिमिनेशन अवार्ड 2026 से सम्मानित किया गया। अवसर पर ग्रामीण क्षेत्रों में टीबी नियंत्रण हेतु उल्लेखनीय योगदान के लिए सेवानिवृत्त कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर के. रविंदर को सम्मानित किया गया।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



