डॉ. अयनापुरम अनुराग रेड्डी ने स्थापित की बुग्गा क्लीनिक

हैदराबाद, बुग्गा रेड्डी अस्पताल द्वारा ग्रामीण लोगों को कम लागत पर बेहतर चिकित्सा सेवाएं प्रदान करने के उद्देश्य से डॉ. अयनापुरम अनुराग रेड्डी द्वारा बुग्गा रेड्डी क्लीनिक की स्थापना की गई है। आज हैदराबाद के शाबाद मंडल में प्रथम क्लीनिक का उद्घाटन टीपीसीसी के महासचिव और रंगारेड्डी जिला पुस्तकालय के अध्यक्ष बी. एलुगंती मधुसूदन रेड्डी और नागरकर्नूल के विधायक डॉ. के. राजेश रेड्डी ने बतौर मुख्य अतिथि किया।

प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, अवसर पर अयनापुरम अनुराग रेड्डी ने कहा कि हैदराबाद में क्लीनिक शुरू करने का उद्देश्य ग्रामीण लोगों को सस्ती व गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएँ प्रदान करना है। उन्होंने जोर देकर कहा कि समय पर उपचार की कमी के कारण ग्रामीण लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

यह भी पढ़ें… साक्षरता बढ़ाना हो नई नीति का लक्ष्य : रामचंदर राव

इस क्लीनिक के माध्यम से चिकित्सा सेवाएं हैदराबाद और आसपास के गांवों के लोगों के लिए सुलभ होंगी। उन्होंने बताया कि क्लीनिक में आवश्यक दवाएं, परीक्षण और प्राथमिक उपचार की सेवा उपलब्ध होगी। अवसर पर कांग्रेस नेता पामेना भीम भरत, गुड़ीमल्कापुर वफढषि बाजार समिति की उपाध्यक्ष बी. कावली चंद्रशेखर, हिथाबाद की उपप्रधान बी. करोला शांतम्मा यादय्या, हिथाबाद की उप प्रधान बी. हिरसनायक, शाबाद के उपप्रधान बी. अशोक, शाबाद के उप प्रधान बी. राहुल की उपस्थिति रही।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button