डॉ. जिंदल जूनियर कालेज में सायोनारा 2025-26 फेयरवेल उत्सव

हैदराबाद, मारवाड़ी शिक्षा समिति द्वारा संचालित डॉ. जिंदल जूनियर कालेज ने फेयरवेल पार्टी सायोनारा 2025-26 का आयोजन चादरघाट स्थित परिसर में किया गया। समिति द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, कॉलेज के प्राचार्य राघवेन्द्र रेड्डी ने कॉलेज की गतिविधियों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर साहित्य एवं संस्कृति व खेलकूद में पुरस्कार प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के बारे में बताया।

सीए एस.बी. काबरा ने कहा कि विद्यार्थी जीवन में अनुशासन बहुत ही महत्वपूर्ण है। विद्यार्थियों को बेहतर कॅरियर बनाने के लिए कड़ी मेहनत, ईमानदारी और कटिबद्धता के साथ कार्य करना होगा। निदेशक प्रोफेसर वंदना सांबा ने कहा कि विद्यार्थियों में कौशल होना बहुत ही आवश्यक है। इसके लिए तकनीकी कोर्स पर अधिक ध्यान दें। साथ ही ग्रैजुएशन के लिए प्लान बनाना चाहिए, ताकि आगे कार्य करने व क्षमता का विकास करने में आसानी हो। अवसर पर साहित्यिक एवं सांस्कृतिक एवं खेलकूद के विजेताओं को सीए एस.बी. काबरा ने पुरस्कार वितरित किये।

यह भी पढ़ें… शहरी बस्तियों में बढ़ रही हैं स्वास्थ्य असमानताएँ : एचएचएफ रिपोर्ट

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button