ईरान, अमेरिका को युद्धविराम के लिए मसौदा प्रस्ताव भेजा गया

काहिरा, ईरान और अमेरिका को एक मसौदा प्रस्ताव मिला है, जिसमें 45 दिन के युद्धविराम और होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने की बात कही गई है ताकि युद्ध समाप्त करने का रास्ता निकाला जा सके। पश्चिम एशिया के दो अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों के अनुसार, यह प्रस्ताव मिस्र, पाकिस्तान और तुर्किये के मध्यस्थों द्वारा तैयार किया गया है, जो संघर्ष को रोकने के प्रयास में जुटे हैं।

उनका मानना है कि 45 दिन की यह अवधि दोनों देशों के बीच व्यापक वार्ता के लिए पर्याप्त समय देगी, जिससे स्थायी युद्धविराम पर सहमति बन सके। अधिकारियों ने बताया कि यह प्रस्ताव रविवार देर रात ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची और पश्चिम एशिया में अमेरिका के दूत स्टीव विटकॉफ को भेजा गया, लेकिन अब तक दोनों देशों ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

यह भी पढ़े : ईरानी क्षेत्र में ‘जीवन-मरण’ मिशन में अमेरिकी पायलट को बचाया गया: न्यूयॉर्क टाइम्स

अधिकारियों ने निजी वार्ताओं पर चर्चा करने के लिए नाम न उजागर करने की शर्त पर यह जानकारी दी। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि दोनों पक्ष इन शर्तों को स्वीकार करेंगे या नहीं। ईरान का कहना है कि वह तब तक लड़ाई जारी रखेगा जब तक उसे वित्तीय क्षतिपूर्ति और भविष्य में फिर से हमले न होने का आश्वासन नहीं मिल जाता। वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस सप्ताह ईरान के पुलों और बिजली संयंत्रों पर बमबारी की धमकी दी है। इस प्रस्ताव की शर्तों की जानकारी सबसे पहले समाचार वेबसाइट एक्सियोस ने दी। (एपी)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button