राजस्थान : झोपड़ी में मादक पदार्थों का निर्माण करने वाले कारखाने का भंडाफोड़

जयपुर, राजस्थान पुलिस ने प्रतापगढ़ जिले में खेत में बनी एक झोपड़ी से भारी मात्रा में नशीला पदार्थ एमडी (मेफेड्रोन) और हथियार बरामद कर मादक पदार्थों का कारोबार करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

जिले के पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य ने शनिवार को बताया कि हथुनिया थाना पुलिस ने असावता-कुलथाना मार्ग पर सुनसान खेत में दबिश दी। यहां सीमेंट की चद्दरों वाली एक झोपड़ी में नशीली दवा बनाने का आधुनिक छोटा कारखाना था। पुलिस ने मौके से एक किलोग्राम 897 ग्राम एमडी जब्त की है जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत 1.60 करोड़ रुपये बताई जा रही है। मौके से मादक पदार्थों का निर्माण करने वाला साजो सामान भी बरामद किया गया।

यह भी पढ़े: राजस्थान में मादक पदार्थों की तस्करी का आरोप : सात गिरफ्तार

आदित्य ने एक बयान में बताया कि पुलिस ने घेराबंदी कर मौके से दो आरोपियों को दबोचा है। गिरफ्तार आरोपियों में मुराद खान पठान (28) और मोहम्मद जुनैद (48) शामिल हैं। पूछताछ में सामने आया है कि ये आरोपी पिछले दो दिनों से यहां मादक पदार्थ तैयार कर रहे थे। अंधेरे का फायदा उठाकर कुछ अन्य आरोपी वहां से फरार हो गए। उन्होंने बताया कि दबिश में अवैध हथियार भी बरामद हुए हैं। मुख्य आरोपी मुराद खान के कब्जे से एक पिस्तौल और पांच कारतूस मिले हैं। इसके अलावा तस्करी में काम आने वाली यामाहा मोटरसाइकिल और कार को भी कब्जे में लिया गया है। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button