LPG की कमी के चलते स्विगी-जोमैटो पर घटे ऑर्डर, कई रेस्टोरेंट बंद

Ad

नई दिल्ली, ईरान-अमेरिका जंग के बीच भारत में कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की भारी किल्लत होने से बहुत ज्यादा हालात खराब हो गई है। इसका सबसे ज्यादा असर फूड इंडस्ट्री पर भी दिखने लगा है। रेस्टोरेंट और क्लाउड किचन गैस की कमी से जूझ रहे हैं। इस वजह से स्विगी और जोमैटो जैसे फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म पर ऑर्डर तेजी से घट गए है।

गिग वर्कर्स के अब दिन के ऑर्डर 30 से घटकर सिर्फ 10 रह गए है, क्योंकि रेस्टोरेंट में मैन्यू बहुत छोटा किया है या रेस्टोरेंट बंद हो गए हैं। रोटी, डोसा, और पूरी जैसे ज्यादा गैस की खपत वाले फूड को हटा दिया गया है। इसलिए लोग अपने पसंद का खाना ऑर्डर नहीं कर रहे हैं।

गैस पर बनने वाले कई फूड आइटम उपलब्ध नहीं होंगे

जोमैटो और स्विगी जैसे प्लेटफार्मों पर फूड डिलिवरी ऑर्डर 60% कैंसल हो रहे है। कई डिलीवरी पार्टनर जो पहले ज्यादा डिलीवरी करके ज्यादा कमाई करते थे अभी चार-पांच ही डिलीवरी कर रहे हैं जिसके कारण आर्थिक संकट खड़ा हो रहा है। रेस्टोरेंट किचन में 0% खाना एलपीजी सिलेंडर से पकाया जाता है, जबकि बाकी हिस्से में पाइप से आने वाली प्राकृतिक गैस जैसे विकल्पों का उपयोग होता है। इसलिए सप्लाई में थोड़ी भी रुकावट आने पर किचन का काम प्रभावित हो जाता है।

कई आईटी कंपनी के कैंपस की कैंटीन सेवाओं पर असर पड़ा हैं। कंपनी ने कर्मचारियों को सलाह दी है कि वे फिलहाल घर से खाना लेकर आएं, क्योंकि कैंटीन में मेन्यू कम उपलब्ध रहेगा। कर्मचारियों को ईमेल में बताया गया है कि कुछ खाना बाहर से मंगाया जाएगा और गैस पर बनने वाले कई फूड आइटम उपलब्ध नहीं होंगे। (भाषा) 

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button