पूर्व तट रेलवे ने माल ढुलाई में नए रिकॉर्ड बनाए
हैदराबाद, पूर्व तट रेलवे ने माल ढुलाई के प्रदर्शन में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। उसने 20 मार्च को निर्धारित समय से 11 दिन पहले ही 275 मिलियन टन (एमटी) माल लादने का लक्ष्य पूरा कर लिया।
जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, यह उपलब्धि माल ढुलाई में परिचालन दक्षता और उत्कृष्टता पर ईसीओआर के लगातार फोकस को दर्शाती है। पूर्व तट रेलवे ने 20 मार्च तक 275.6 मिलियन टन माल लादा है, जो पिछले साल इसी अवधि में 249.6 मिलियन टन माल की तुलना में 10.4 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है। इसके अलावा ईस्ट कोस्ट रेलवे ने 21 मार्च को 250 एमटी से अधिक माल उतारने का आँकड़ा भी पार कर लिया है। पिछले साल इसी अवधि में उतारे गए 236.5 एमटी माल के आँकड़े में महत्वपूर्ण सुधार है।
यह भी पढ़ें… मल्काजगिरी आयुक्तालय की परिधि में भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध
कर्मचारियों और नवीन पद्धतियों ने उपलब्धि हासिल करने में अहम भूमिका निभाई
इन उपलब्धियों के साथ ईसीओआर ने माल लादने और उतारने, दोनों ही क्षेत्रों में प्रदर्शन का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। माल ढुलाई के कार्यों को बेहतर बनाने और भारतीय रेलवे के समग्र विकास में योगदान देने के प्रति उसकी दृढ़ प्रतिबद्धता को दर्शाता है। यह उत्कृष्ट प्रदर्शन देश की माल ढुलाई अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और अपने कार्यक्षेत्र में औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने में ईस्ट कोस्ट रेलवे की महत्वपूर्ण भूमिका को उजागर करता है। लगातार निगरानी, परिचालन की नवीन पद्धतियों और रेलवे कर्मचारियों के समर्पित प्रयासों ने इस उपलब्धि को हासिल करने में अहम भूमिका निभाई है।
आवश्यक वस्तुओं के सुचारू और विश्वसनीय परिवहन को सुनिश्चित करके, ईस्ट कोस्ट रेलवे उद्योगों, बंदरगाहों और व्यवसायों को सहयोग देने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता आ रहा है। यह ज़ोन माल ढुलाई सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ कर इस क्षेत्र के आर्थिक विकास में योगदान देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। माल की आवाजाही में विशेष रूप से कोयला, लौह अयस्क, इस्पात और अन्य भारी सामान जैसी वस्तुओं के परिवहन में ईस्ट कोस्ट रेलवे अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता आ रहा है। इस प्रकार वह देश के आर्थिक विकास में अपना योगदान दे रहा है।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



