पूर्व तट रेलवे ने माल ढुलाई में बनाए रिकॉर्ड
हैदराबाद, पूर्व तट रेलवे ने माल ढुलाई में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए 20 मार्च, 2026 को निर्धारित समय से 11 दिन पहले 275 मिलियन टन (एमटी) माल लादने का लक्ष्य पूरा किया। जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, यह उपलब्धि माल ढुलाई में परिचालन दक्षता और उत्कृष्टता पर ईसीओआर के लगातार फोकस को दर्शाती है। पूर्व तट रेलवे ने 20 मार्च, 2026 तक 275.6 मिलियन टन माल लादा, जो पिछले साल इसी अवधि में लादे गए 249.6 मिलियन टन माल की तुलना में 10.4 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है।
इसके अलावा ईस्ट कोस्ट रेलवे ने 21 मार्च, 2026 को 250 एमटी से अधिक माल उतारने का आँकड़ा पार कर लिया। यह पिछले साल इसी अवधि में उतारे गए 236.5 एमटी माल के आँकड़े में महत्वपूर्ण सुधार है। इन उपलब्धियों के साथ, ईसीओरआर ने माल लादने और उतारने, दोनों ही क्षेत्रों में प्रदर्शन का एक नया कीर्तिमान स्थापित किया। यह माल ढुलाई के कार्यों को बेहतर बनाने और भारतीय रेलवे के समग्र विकास में योगदान देने के प्रति उसकी दृढ़ प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
यह भी पढ़ें… मल्काजगिरी की शीटीम ने 181 मनचलों को पकड़ा
माल ढुलाई में उत्कृष्ट प्रदर्शन से अर्थव्यवस्था को मजबूती
यह उत्कृष्ट प्रदर्शन देश की माल ढुलाई अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और कार्यक्षेत्र में औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने में ईस्ट कोस्ट रेलवे की महत्वपूर्ण भूमिका को उजागर करता है। लगातार निगरानी, परिचालन की नवीन पद्धतियों और रेलवे कर्मचारियों के समर्पित प्रयासों ने उपलब्धि हासिल करने में अहम भूमिका निभाई।
आवश्यक वस्तुओं के सुचारू और विश्वसनीय परिवहन को सुनिश्चित कर ईस्ट कोस्ट रेलवे उद्योगों, बंदरगाहों और व्यवसायों को सहयोग देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता आ रहा है। यह ज़ोन माल ढुलाई सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ करने तथा इस क्षेत्र के आर्थिक विकास में योगदान देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। माल की आवाजाही, विशेष रूप से कोयला, लौह अयस्क, इस्पात और अन्य भारी सामान जैसी प्रमुख वस्तुओं के परिवहन में ईस्ट कोस्ट रेलवे महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



