ईडी : आपराधिक गिरोह के खिलाफ कोलकाता में छापे मारे

नयी दिल्ली, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को कोलकाता में कई परिसरों पर एक कथित अपराधी और उससे जुड़े गिरोह के खिलाफ धन शोधन की जांच के तहत छापे मारे। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। पश्चिम बंगाल में दो चरणों में 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को विधानसभा चुनाव होने हैं।

यह भी पढ़े : केजरीवाल समन केस : हाईकोर्ट पहुंची ईडी की चुनौती

सूत्रों ने बताया कि हत्या के प्रयास और वसूली के आरोपों में गिरफ्तार अपराधी बिस्वजीत पोद्दार उर्फ ​​सोना पप्पू के खिलाफ मामले में यह कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि बल्लीगंज क्षेत्र में पोद्दार के आवास एवं व्यावसायिक परिसरों के साथ-साथ बाबू सोना उर्फ ​​राहुल दास, सन ग्रुप और जय कामदार के परिसरों सहित लगभग आठ स्थानों पर छापेमारी की जा रही है। यह कार्रवाई धन शोधन रोकथाम कानून (पीएमएलए) के तहत की जा रही है। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button