एडयार अग्निकांड : मुआवजा 15 लाख रुपये, विरोध प्रदर्शन समाप्त

कोच्चि, केरल के कोच्चि स्थित एडयार औद्योगिक क्षेत्र में एक तेल कंपनी में आग लगने से एक व्यक्ति की मौत को लेकर जारी विरोध प्रदर्शन कंपनी द्वारा पीड़ित परिवार को 15 लाख रुपये का मुआवजा दिये जाने पर सहमति जताई जाने के बाद शनिवार को समाप्त हो गया। मृतक बिहार का रहने वाला था।

सीजी लुब्रिकेंट्स के कर्मचारी शत्रुकन मुखिया (42) की बृहस्पतिवार को कारखाने में आग लगने से मौत हो गई। परिवार के सदस्यों, प्रवासी श्रमिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं व स्थानीय निवासियों ने एडयार जंक्शन पर शव रखकर प्रदर्शन किया था और कंपनी द्वारा शुरू में घोषित पांच लाख रुपये के मुआवजे पर असंतोष व्यक्त किया था।

अंतिम संस्कार देर रात को हुई

विरोध प्रदर्शन में शामिल सामाजिक कार्यकर्ता महेश कुमार ने बताया कि अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट और पुलिस उपाधीक्षक शुक्रवार रात घटनास्थल पर पहुंचे तथा प्रदर्शनकारियों से बातचीत की।

कुमार ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, “बातचीत रात करीब साढ़े 12 बजे समाप्त हुई। कंपनी 15 लाख रुपये का मुआवजा देने पर सहमत हो गई है। इसमें से पांच लाख रुपये तुरंत दिए जाएंगे और शेष राशि जल्द ही दे दी जाएगी।”

यह भी पढ़े : उप्र : ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से मां-बेटे की मौत

कुमार ने बताया कि इस आश्वासन के बाद विरोध प्रदर्शन समाप्त कर दिया गया और मुखिया का अंतिम संस्कार देर रात करीब दो बजे श्मशान घाट पर किया गया। इस बीच, कारखाने और बॉयलर विभाग ने सीजी कारखाने का प्रारंभिक निरीक्षण किया और कंपनी की ओर से खामियां पाईं। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button