भाजपा की सुविधानुसार तय होती हैं चुनाव की तारीखें : प्रियंका गांधी
नयी दिल्ली, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने चार राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश में विधानसभा चुनावों के कार्यक्रम की घोषणा के बाद सोमवार को दावा किया कि भाजपा की सहूलियत के हिसाब से चुनाव की तारीखें और चरण तय किए जाते हैं।
प्रियंका गांधी ने संसद परिसर में संवाददाताओं से कहा कि जिस तरह से चुनावों की तारीखों की घोषणा होती है और चरणों को निर्धारित किया जाता है, उससे मुझे लगता है कि ये सब भाजपा की सुविधानुसार तय होता है। निर्वाचन आयोग ने रविवार को पश्चिम बंगाल, केरल, असम, तमिलनाडु और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी।
यह भी पढे़: प्रियंका गांधी ने फलस्तीन पर भारत सरकार की चुप्पी की आलोचना की
सभी राज्यों में मतगणना चार मई को होगी। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए दो चरण में 23 और 29 अप्रैल को मतदान होगा। तमिलनाडु की 234 सदस्यीय विधानसभा के लिए 23 अप्रैल को मतदान होगा। केरल, असम और पुडुचेरी के लिए नौ अप्रैल को एक चरण में मतदान होगा। (भाषा)
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।





